back to top

शाहरुख खान 55 के हुए, फिल्म जगत ने अभिनेता को दी शुभकामनाएं

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरूख खान सोमवार को 55 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री जूही चावला, करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित नेने, अनुष्का शर्मा और राजकुमार राव समेत कई कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी अच्छी सेहत की कामना की।

अभिनेता दुबई में अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं जहां वह अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में शिरकत कर रहे हैं। खान ने अपने अभिनय के सफर की शुरूआत टीवी कार्यक्रम ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ से की थी। उन्होंने ‘दीवाना’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती और ऋषि कपूर थे। इसके बाद उन्होंने ‘चमत्कार’ और ‘राजू बन गया जेंटलमेंट’ जैसी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा।

खान के साथ ‘डर’, ‘यस बॉस’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने वाली और अब कारोबारी साझेदार जूही चावला ने कहा कि वह अपने दोस्त के जन्मदिन पर 500 पेड़ लगाएंगी। चावला ने ट्विटर पर लिखा, ‘सह-स्टार, सह-निर्माता से सह मालिक तक…. खुशी और आंसुओं से भरा एक रोचक सफर रहा है। जन्मदिन की शुभकामनाएं शाहरूख।’ प्यार-मोहब्बत की कहानियों वाली कई फिल्मों में अभिनय करने के बाद खान ने ‘बाज़ीगर’, ‘डर’ और ‘अंजाम’ फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं।

साल 2001 में आई ‘अशोका’ में खान के साथ पहली बार काम करने वाली करीना ने लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई किंग खान… हमेशा मस्ती से नाचते रहो। आप सबसे जोशिले, विनम्र सुपरस्टार हैं। ऐसे ही तरक्की करते रहें।’

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday to the King of bollywood @iamsrk You are a living legend ❤️ #happybirthdaysrk

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

रब ने बना दी जोड़ी’ में खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई दी। खान को 55वें जन्मदिन की बधाई देने वालों में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल रही। उन्होंने अभिनेता के साथ ‘ओम शांति ओम’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ फिल्मों में काम किया है।

माधुरी दीक्षित नेने ने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘जब भी हम मिलते हैं, तो बहुत सारी मस्ती, मजाक, और प्यार होता है। शाहरूख आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। सुरक्षित रहिए। उम्मीद है कि आपसे जल्दी मुलाकात होगी।’

राजकुमार राव ने खान के साथ डांस करने के अभ्यास का एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि वह अभिनेता के साथ मंच साझा करने पर हमेशा सम्मानित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, ‘जन्मदिन की मुबारकबाद शाहरूख सर।’

आर माधवन ने खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन इंसान हैं। दक्षिण के अभिनेता महेश बाबू ने भी खान को जन्मदिन की शुभकामानाएं दी और कहा कि वह काफी विनम्र शख्स हैं। इसके अलावा अभिनेता सिद्घार्थ मल्होत्रा, विनीत कुमार ने भी खान को जन्मदिन की बधाई दी।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...