back to top

शाहरुख खान ने दिया 25,000 पीपीई किट

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 25,000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) मुहैया कराने के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया। खान ने राज्य में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ संघर्ष कर रहे चिकित्साकर्मियों के लिए सोमवार को पीपीई किट मुहैया कराई थी।

टोपे ने ट्वीट किया, 25,000 पीपीई किट मुहैया कराने के लिए शाहरुख खान का बहुत बहुत धन्यवाद। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारे संघर्ष और चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा में बहुत मदद करेंगे। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने हाल में अपने चार मंजिला निजी कार्यालय में कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए स्थान मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया था। खान इस संकट में देश की मदद के लिए पहले भी कई पहलों की घोषणा कर चुके हैं।

वहीं, शाहरुख खान और गौरी खान मिलकर कोरोना वायरस से पैदा हुए इस संकट में शानदार काम कर रहे हैं। शाहरुख खान के महाराष्ट्र में 25,000 पीपीई किट देने की खबर आने के बाद, अब गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें शाहरुख खान की पत्नी और प्रोड्यूसर गौरी खान ने जानकारी दी है कि मुंबई में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से मुश्किल हालात का सामना कर रहे गरीब लोगों को अभी तक 95,000 मील्स बांटे गए हैं। इस तरह गौरी खान की इस पोस्ट पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं।

गौरी खान ने अपने मीर फाउंडेशन की पोस्ट को शेयर करते हुए जानकारी दी है, ‘रोटी बैंक फाउंडेशन ने मीर फाउंडेशन के सहयोग से मुंबई के गरीब समुदायों के लोगों को 95,000 मील उपलब्ध कराए हैं। यह तो एक शुरूआत भर है, अभी और भी कई ऐसे काम किए जाने हैं।’ इस तरह गौरी खान खान ने मीर फाउंडेशन द्वारा इस मुश्किल समय में किए जाए रहे उल्लेखनीय काम की जानकारी दी है।

बता दें कि शाहरुख खान ने बीते दिनों कोरोना वायरस से जंग के लिए राहत राशि डोनेट करने के साथ-साथ कई बड़े ऐलान किए थे। अब खबर है कि संकट की इस घड़ी में उन्होंने फिर से एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें, अब शाहरुख खान कोरोना वायरस (कोविड-19) से लड़ रहे मेडिकल स्टाफ की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने 25,000 पीपीई किट्स दान किए हैं। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट करके दी है।

RELATED ARTICLES

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...