back to top

अच्छे सिनेमा के लिए अब भी मुझमें क्षमता बाकी है: शाहरुख खान

मेलबर्न: सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्मों से थोड़े समय का ब्रेक लिया है लेकिन अभिनेता का कहना है कि अच्छे सिनेमा के लिए उनमें अब भी बहुत क्षमता है। 53 वर्षीय अभिनेता की आखिरी फिल्म दिलवाले, जब हैरी मेट सेजल और जीरो थी जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अभिनेता ने कहा कि अपने आस-पास मौजूद लोगों में फिल्मों के लिए जुनून देखकर ही उन्हें अच्छी कहानियां सुनने का मौका मिलता है। शाहरुख ने पीटीआई से कहा, अच्छी फिल्म करने के लिए जो बात मुझे प्रेरित करती है वह मैं समझता हूं मेरे इर्द-गिर्द मौजूद लोग ही हैं जो ऐसी बेहतरीन सिनेमा बनाते हैं और मैं समझता हूं कि मुझमें अच्छी फिल्में करने की क्षमता बाकी है। मेरे अंदर अब भी 20-25 साल अच्छा सिनेमा करने की क्षमता बची है।

 

अभिनेता यहां इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे, जिससे इतर उन्होंने पीटीआई से बात की। शाहरुख ने यह भी बताया कि जीरो के बाद उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया और वह जगह-जगह घूम-घूमकर नई कहानियां तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा, मैंने अभी अभी अपनी जो अंतिम फिल्म पूरी की उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन मैं इसे हल्के में लेता हूं। अपने आप से मैं यही कहता हूं, चलो थोड़ी असफलता का स्वाद चखा जाए। इसलिए मैंने चार-पांच महीने का विराम लिया है। अभिनेता ने कहा, चूंकि मैं ब्रेक पर चल रहा हूं तो मैं यहां (मेलबर्न) आ गया और यहां लोगों से मिलजुल रहा हूं, नई कहानियों और नई चीजों को तलाश रहा हूं और बौद्घिक भाषण दे रहा हूं। शाहरुख ने नौ अगस्त को आईएफएफएम का आधिकारिक उद्घाटन किया था, जिसकी शुरुआत रीमा दास निर्देशित फिल्म बुलबुल कैन सिंग के प्रदर्शन से हुई। इस फिल्म ने शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ असमी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...