back to top

ऑस्ट्रेलिया के विवि ने शाहरुख को डॉक्टरेट की मानद डिग्री प्रदान की

मेलबर्न: सुपरस्टार शाहरुख खान को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित ला ट्रोब विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। अभिनेता को यह उपाधि शुक्रवार को यहां प्रदान की गई और इसका मकसद उनके द्वारा वंचित बच्चों की मदद करने और एमईईआर फाउंडेशन के जरिए महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके काम को पहचान देना था। इसके अलावा उन्हें यह डिग्री मनोरंजन उद्योग में दिए गए उनके योगदान के लिए दिया गया।

 

शाहरुख (53) ने यहां एक समारोह के दौरान दर्शकों से कहा, यह पुरस्कार उसके लिए नहीं है जो एमईईआर फाउंडेशन ने किया है, बल्कि यह पुरस्कार उन महिलाओं के साहस को दिया गया है जो अन्याय, गैरबराबरी और निर्दयता के खिलाफ खड़ी होती हैं। शाहरुख यहां भारतीय फिल्म महोत्सव-मेलबर्न के 10वें संस्करण के मौके पर शहर में आए हुए हैं। वहीं इस विश्वविद्यालय के चांसलर ने कहा कि संस्थान का भारत के साथ विशेष रिश्ता है। इस मौके पर अभिनेता को कोकाबुरा क्रिकेट बैट भी दिया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय ने शाहरुख खान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलरशिप की भी घोषणा की।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...