back to top

गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान को मिली 234 करोड़ रुपए के साथ मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में गोरखपुर में बनने वाले शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान के लिए 234 करोड़ रुपए के अनुदान को मंजूरी दी है। इसके अलावा लखनऊ स्थिति संजय गांधी आयुर्विज्ञन संस्थान में 200 सीट वाले छात्रावास के निर्माण के लिए 12 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंगलवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि बैठक में राज्य कर्मचारियों का नियत यात्रा भत्ता बड़ाने को संस्तुति दी गई है। यह यात्रा भत्ता तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में सरकारी काम से जाने पर मिलेगा। बैठक में प्रदेश के 1.5 लाख कर्मचारियों को नियत यात्रा भत्ता संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

राज्य वेतन समिति ने अपनी सातवीं रिपोर्ट में स्थाई मासिक भत्ता नियत यात्रा भत्ता के संबंध में संस्तुतियां दी थी जिसे सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि भांग की फुटकर दुकानों के लाइसेंस के लिए नियमावली बनाई गई है। इसके तहत अब नलाइन आवेदन के बाद लॉटरी प्रणाली से दुकानों का आवंटन होगा। उत्तर प्रदेश आबकारी फुटकर भांग की दुकान नियमावली 2019 के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई।

शर्मा ने बताया कि गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान की तृतीय पुनरीक्षित लागत 234.36 करो रुपए को मंजूरी दी गई है। इसमें जीएसटी भी शामिल है। यह 121.34 एक क्षेत्रफल में बनेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान के साथ ही वन्यजीवों के संरक्षण को बड़ावा मिलेगा।

सिंह ने बताया कि प्रयागराज के बहादुरपुर ब्लॉक के कोटवा गांव में बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने के लिए पुरानी जर्जर इमारत को गिराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जगतगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय अधिनियम में बदलाव किया गया है। पहले इसे सरकारी मदद नहीं मिल सकती थी अब सरकारी मदद मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...