back to top

मोदी और सूसा की वार्ता के बाद भारत-पुर्तगाल के बीच सात समझौते

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने शुक्रवार को द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर व्यापक चर्चा की और दोनों देशों ने कारोबार, परिवहन, संस्कृति, निवेश, बौद्धिक संपदा सहित कई क्षेत्रों से जुड़े सात समझौते किए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, हमारा गठजोड़ अधिक मजबूती हासिल कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति रेबेलो डी सूसा ने भारत-पुर्तगाल संबंध के व्यापक आयामों पर चर्चा की जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में एक-दूसरे की ताकत से फायदा उठाना शामिल है।

दोनों नेताओं की वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने निवेश, कारोबार, परिवहन, पोत, संस्कृति, औद्योगिक एवं बौद्धिक संपदा जैसे क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े समझौते किए। गौरतलब है कि पुर्तगाल दक्षिणी यूरोप में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण देश है और पिछले 15 वर्षाे में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति हुई है। अक्तूबर 2005 में पुर्तगाल ने अबू सलेम और मोनिका बेदी का प्रत्यर्पण किया था जिनपर आतंक से जुड़े आरोप थे।

भारत और पुर्तगाल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय नौवहन धरोहर संग्रहालय स्थापित करने के लिए पुर्तगाल के रक्षा मंत्रालय और भारत के पोत परिवहन मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन किया। इसके अलावा दोनों देशों के बीच औद्योगिक एवं बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों ने दृश्य श्रव्य सह उत्पादन में सहयोग को लेकर समझौता किया।

पुर्तगाल के डिप्लोमेटिक इंस्टीट्यूट और विदेश सेवा प्रशिक्षण संस्थान के बीच भी समझौता ज्ञापन किया गया। भारत और पुर्तगाल ने नौवहन परिवहन एवं बंदरगाह विकास को लेकर भी सहयोग समझौता किया। दोनों देशों ने भारत और पुर्तगाल के बीच आवाजाही गठजोड़ को लेकर भी संयुक्त घोषणा की। इसके अलावा इन्वेस्ट इंडिया और स्टार्टअप पुर्तगाल के बीच भी एमओयू हुए।

पुर्तगाल के राष्ट्रपति सूसा चार दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार की रात को भारत पहुंचे। उनका शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया जहां उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने कारोबार, शिक्षा, निवेश सहित द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों पर चर्चा की।

पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी भारत आया है। भारत के राष्ट्रपति शाम को पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो से मिलेंगे और उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, भारत के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 13 से 16 फरवरी 2020 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध जोशपूर्ण और मित्रता के रहे हैं और हाल के वर्षों में इनमें काफी वृद्धि हुई है।

हाल के उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की दिसंबर 2019 में भारत की यात्रा और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून 2017 में पुर्तगाल की यात्रा शामिल है। दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था और व्यापार, विज्ञान, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय और विकासपरक सहयोग है। वे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काफी महत्वपूर्ण साझेदार हैं।

पुर्तगाल के राष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करने और आम हित के अंर्ताष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग तथा विनिमय के दृष्टिकोण के नए मार्ग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...