back to top

कोविड-19 का टीका तैयार करने में जुटी हैं सात भारतीय दवा कंपनियां

नई दिल्ली। कम से कम सात भारतीय दवा कंपनियां कोरोना वायरस संक्रमण का टीका तैयार करने में जुटी हैं। वैश्विक स्तर पर इस जानलेवा महामारी के प्रसार को रोकने के लिए टीका बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुनियाभर में अब तक 1.4 करोड़ लोग इस वायरस से संकमित हो चुके हैं। अब तक यह महामारी वैश्विक स्तर पर छह लाख से अधिक लोगों की जान ले चुकी है।

घरेलू फार्मा कंपनियों की बात की जाए, तो भारत बायोटेक, सीरम इंस्टिट्यूट, जायडस कैडिला, पैनेशिया बायोटेक, इंडियन इम्यूनोलॉजिकस, मायनवैक्स और बायोलॉजिकल ई कोविड-19 का टीका तैयार करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, कोई टीका या वैक्सीन बनाने के लिए कई साल परीक्षण और उसके बाद उत्पादन के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत होती है। लेकिन इस महामारी की वजह से वैज्ञानिक कुछ महीनों में इसका टीका बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।

भारत बायोटेक को वैक्सीन कैंडिडेट कोवैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण की अनुमति मिली है। इसका विनिर्माण कंपनी के हैदराबाद कारखाने में किया जाएगा। कंपनी ने पिछले सप्ताह मानव क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया है। एक अन्य कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को उम्मीद है कि वह इस साल के अंत तक कोविड-19 का टीका तैयार कर लेगी।

सीरम इंस्टिट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदर पूनावाला ने कहा, फिलहाल हम एस्ट्रजेनेका ऑक्सफोर्ड वैक्सीन पर काम कर रहे हैं, जिसका तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण चल रहा है। हम अगस्त, 2020 में भारत में मानव परीक्षण शुरू करेंगे। अभी तक क्लिनिकल परीक्षण को लेकर जो सूचना उपलब्ध है उसके आधार पर हमें उम्मीद है कि एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड वैक्सीन इस साल के अंत तक उपलब्ध होगी।

इस बीच, फार्मा क्षेत्र की एक अन्य कंपनी जायडस कैडिला ने कहा कि वह कोविड-19 के वैक्सीन कैंडिडेट जाइकोव-डी का क्लिनिकल परीक्षण सात माह में पूरा करने की उम्मीद कर रही है। जायडस कैडिला के चेयरमैन पंकज आर पटेल ने बयान में कहा, अध्ययन के नतीजों के बाद यदि डाटा उत्साहवर्धक रहता है और परीक्षण के दौरान टीका प्रभावी साबित होता है तो परीक्षण पूरा करने और टीका उतारने में सात माह लगेंगे।

हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने पिछले सप्ताह रोहतक के परास्नातक चिकित्सा विज्ञान संस्थान में अपने टीके कोवैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू कर दिया है। भारतीय औषधि नियामक से कंपनी को सार्स-कोव-2 वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण क्लिनिकल परीक्षण की मंजूरी मिली है। कंपनी ने यह टीका भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थन (एनआईवी) के साथ सहयोग से विकसित किया है।

पैनेशिया बायोटेक ने जून में कहा था कि वह कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए अमेरिका की रेफैना के साथ मिलकर आयरलैंड में संयुक्त उद्यम लगा रही है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की अनुषंगी इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स ने कोरोना वायरस का टीका विकसित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के साथ करार किया है। इसके अलावा मायनवैक्स और बायोलॉजिकल ई भी कोविड-19 का टीका तैयार करने के लिए काम कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...