back to top

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सेंसेक्स 871 अंक टूटा, मार्च की सबसे बड़ी गिरावट

मुंबई। वैश्विक बाजारों में गिरावट के समारों से प्रभावित कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को तेज बिकवाली के दबाव में आ गया और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 871 अंक टूट गया। यह सेंसेक्स की इस माह की सबसे बड़ी गिरावट है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ रही है।

बीएसई30 सेंसेक्स 871.13 अंक या 1.74 प्रतिशत के नुकसान से 49,180.31 अंक पर बंद हुआ। यह 26 फरवरी के बाद सेंसेक्स की एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 265.35 अंक या 1.79 प्रतिशत के नुकसान से 14,549.40 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत टूट गया। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे।

इस रुख के उलट एशियन पेंट्स और पावरग्रिड के शेयरों में लाभ रहा। सेंसेक्स के सिर्फ यही दो शेयर लाभ में रहे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.69 प्रतिशत तक टूट गए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, कमजोर वैश्विक रुख और कोविड-19 के मामले बढ़ने से भारतीय बाजार में व्यापक बिकवाली का सिलसिला देखने को मिला। फार्मा को छोड़कर सभी वर्गों की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

भारत और यूरोप में संक्रमण की क्रमश: दूसरी और तीसरी लहर की वजह से आर्थिक पुनरुद्धार प्रभावित होने की आशंका है। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति-प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा देश में कोरोना वायरस मामले बढऩे से निवेशकों की चिंता से स्थानीय शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा डॉलर सूचकांक में बढ़त से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 47,262 नए मामले सामने आए हैं। यह इस साल का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। देशभर में कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 1,17,34,058 पर पहुंच गया है। इस महामारी से 275 और लोगों की मौत हो गई है। यह पिछले 83 दिन का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। देश में अबतक इस महामारी से 1,60,441 लोगों की जान जा चुकी है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और सियोल का कॉस्पी दो प्रतिशत तक टूट गए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में चल रहे थे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 12 पैसे टूटकर 72.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 2.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...