back to top

शेयर बाजारों में दो दिन से जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, तेजड़िया लिवाली से सेंसेक्स 834 अंक उछला

मुंबई। वैश्विक बाजारों की तेजी का असर घरेलू बाजारों में भी देखा गया। इसके चलते शेयर बाजारों में दो दिन से जारी गिरावट का रुख मंगलवार को पलट गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में ताजा लिवाली से संवेदी सूचकांक 834 अंक उछलकर 49,400 अंक के करीब पहुंच गया। अमेरिका और अन्य अर्थव्यवस्थाओं में नया प्रोत्साहन पैकेज मिलने की उम्मीद बढ़ने से निवेशकों में विश्वास जगा है जिससे वैश्विक बाजारों में लिवाली बढ़ी है।

कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 834.02 अंक यानी 1.72 प्रतिशत उछलकर 49,398.29 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 25 सितंबर 2020 के बाद एक दिन की यह सबसे बड़ी बढ़त है। उस दिन सेंसेक्स में 835 अंक का उछाल दर्ज किया गया था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 239.85 अंक यानी 1.68 प्रतिशत बढ़कर 14,521.15 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व सबसे अधिक 6.77 प्रतिशत चढ़ गया।

इसके साथ ही बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, लार्सन एण्ड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में भी वृद्धि रही। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक का सेंसेक्स की वृद्धि में करीब करीब आधे का योगदान रहा। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में केवल तीन –टेक महिन्द्रा, आईटीसी और महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा– में ही 0.54 प्रतिशत तक गिरावट रही। रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी के अनुसार पिछले दो कारोबारी सत्रों में जबर्दस्त गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मुख्य तौर पर वैश्विक बाजारों से बेहतर संकेत मिलने का असर रहा।

उन्होंने कहा, जेनेट एलेन की ओर से अर्थव्यवस्था को मजबूत समर्थन देने की संभावना जैसा सकारात्मक बयान दिए जाने से दुनियाभर में निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फैडरल रिजर्व की पूर्व प्रमुख जानेट एलेन को वित्त मंत्री के लिए नामित किया है। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से आह्वान किया है कि आर्थिक मंदी से लड़ने और यहां तक कि और ज्यादा गिरावट से बचने के लिए और कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

एलेन ने कहा कि कोरोना वायरस टीके के वितरण के लिए और सहायता की जरूरत है। जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार को उस स्थिति में और प्रोत्साहन मिलेगा जब अमेरिका में अतिरिक्त प्रोत्साहन पैकेज दिया जाएगा। हालांकि, बाजार में हाल के उतार चढ़ाव के पीछे ऊंचा मूल्यांकन और बॉंड प्रतिफल को लेकर चिंता है। ऐसे में निवेशकों को ध्यान रखने की जरूरत है।

एशिया के अन्य बाजारों में हांग कांग, सिओल और टोक्यो अच्छी बढ़त लेकर बंद हुए वहीं शंघाई में गिरावट रही। यूरोप के शेयर बाजारों में शुरुआत तेजी के साथ रही। वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत बढ़कर 55.42 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था। वहीं डालर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 73.17 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...