back to top

सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर, ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका के टीके को मंजूरी मिलने से धारणा मजबूत

मुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों नए रिकार्ड स्तर पर बंद हुए। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच वित्तीय कंपनियों, वाहन और आईटी कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में शेयर बाजारों में तेजी आई है। एस्ट्राजेनका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 टीके को ब्रिटेन में मंजूरी से यूरोपीय शेयर बाजरों में शुरूआती करोबार में तेजी रही।

ब्रिटेन पहला देश है, जिसने इन कंपनियों के टीके को मंजूरी दी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने मंजूरी को उत्साहजनक बताया और कहा कि कंपनी अब भारत में टीके को अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार करेगी। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 133.14 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,746.22 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह एक समय अब तक के सर्वाेच्च स्तर 47,807.85 अंक तक चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 49.35 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकार्ड 13,981.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 13,997 के उच्चतम स्तर तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट में 4.11 प्रतिशत से अधिक की मजबूती आई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस में 2.63 प्रतिशत और मारुति में 2.11 प्रतिशत की तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचयूएल, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स भी बढ़त में रहे।

दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इन्फोसिस शामिल हैं। इनमें 1.62 प्रतिशत तक की गिरावट आई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड टीके को मंजूरी मिलने की उम्मीद से घरेलू धारणा मजबूत बनी हुई है। वाहन, रीयल्टी और धातु जैसे वृद्घि वाले क्षेत्रों की अगुवाई में तेजी आई। जबकि दवा जैसे सुरक्षित माने वाले क्षेत्र दबाव में बने हुए हैं।

उन्होंने कहा, हालांकि बाजार काफी ऊपर चढ़ चुका है, लेकिन एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक) लगातार पूंजी लगा रहे हैं। इसका असर बाजार पर सकारात्मक पड़ रहा है। एस्ट्राजेनका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 टीके को ब्रिटेन में मंजूरी से यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरूआती करोबार में तेजी रही। इस टीके का रखरखाव आसान है और इसका विकास करने वाली कंपनियों को उम्मीद है कि यह टीका दुनिया के लिए होगा। एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

RELATED ARTICLES

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरूआती कारोबार में मामूली गिरावट

मुंबई । वैश्विक बाजारों में कमजोरी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरूआती कारोबार में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स...

शेयर बाजार हुआ और लाल… सेंसेक्स टूटा, निफ्टी में भी भारी गिरावट

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर...

भारत-ब्रिटेन संबंधों में नयी ऊर्जा आ गई है : प्रधानमंत्री मोदी

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक साझेदार हैं और दोनों देशों के बीच साझेदारी वैश्विक स्थिरता...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...