back to top

सेंसेक्स, निफ्टी का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी, अब निगाहें रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा पर

मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 359 अंक और चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। उत्साहवर्धक तिमाही नतीजों के बीच एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों में बढ़त से बाजार धारणा मजबूत हुई। कारोबारियों ने कहा कि बाजार भागीदारों ने एशियाई बाजारों के कमजोर रुख को नजरअंदाज किया और रिजर्व बैंक के शुक्रवार को आने वाले मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले लिवाली की।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 50,687.51 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। बाद में सेंसेक्स 358.54 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,614.29 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.71 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,895.65 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है।

इससे पहले दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी ने 14,913.70 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर सबसे अधिक 6.11 प्रतिशत चढ़ गया। एसबीआई, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में रहे। एसबीआई का शेयर 5.73 प्रतिशत की बढ़त में रहा। देश के सबसे बड़े बैंक ने दिसंबर तिमाही में 5,196.22 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है।

हालांकि, यह पिछले साल की समान अवधि से सात प्रतिशत कम है, लेकिन बाजार के अनुमान से अधिक है। एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाइटन और इन्फोसिस के शेयर भी 2.08 प्रतिशत तक टूट गए। रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, घरेलू शेयर बाजार एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुए। ठोस बजट के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। अर्थव्यवस्था के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा कामय है।

उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि दिन में कारोबार के दौरान घरेलू बाजार का बाजार पूंजीकरण 20,000 अरब रुपए के आंकड़े को पार कर गया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, हम मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की मौजूदा जारी बैठक से और अधिक की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। आर्थिक परिदृश्य उत्साहवर्धक रहने की वजह से एमपीसी अपने नरम रुख को जारी रख सकती है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.45 प्रतिशत तक का लाभ रहा।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग, सियोल और शंघाई में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 72.96 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्घ रूप से 2,520.92 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...