back to top

सेंसेक्स, निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर, साप्ताहिक लाभ किया दर्ज

मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का सिलसिला एक बार फिर कायम हो गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नतीजों से पहले आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। कारोबारियों ने कहा कि रुपये में मजबूती के रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 689.19 अंक या 1.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,782.51 अंक के नए रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड स्तर है। दिन में कारोबार के दौरान इसने 48,854.34 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 209.90 अंक या 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,347.25 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 14,367.30 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में मारुति का शेयर सबसे अधिक 5.94 प्रतिशत चढ़ गया। इसके बाद टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड और एनटीपीसी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईटीसी, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस के शेयर 1.37 प्रतिशत तक टूट गए।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 913.53 अंक या 1.90 प्रतिशत लाभ में रहा। वहीं निफ्टी 328.75 अंक या 2.34 प्रतिशत चढ़ गया। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत की पुष्टि कर दी है। इससे वहां अधिक बड़ा प्रोत्साहन पैकेज दिए जाने की उम्मीद बढ़ी है। इन घटनाक्रमों से वैश्विक बाजारों में तेजी आई है।

उन्होंने कहा, डेमोक्रेट द्वारा संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण के बाद अमेरिका में निचली दरों का परिदृश्य पलटने की संभावना है। लेकिन बाजार ने इसे पूरी तरह नजरअंदाज किया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.01 प्रतिशत तक का लाभ रहा। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय लाभ के साथ बंद हुए। चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में रहे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.59 प्रतिशत लाभ से 54.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 73.24 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 382.30 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...