back to top

सेंसेक्स की 1,148 अंक की लंबी छलांग, निफ्टी 15,200 अंक के पार

मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 1,148 अंक की लंबी छलांग के साथ 51,000 अंक के स्तर को पार कर गया। वहीं निफ्टी 15,200 अंक के स्तर को लांघ गया। वित्तीय और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,147.76 अंक या 2.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,444.65 अंक पर बंद हुआ। यह दो फरवरी के बाद सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,243 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 326.50 अंक या 2.19 प्रतिशत के लाभ से 15,245.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी तथा एक्सिस बैंक में अच्छा लाभ दर्ज हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 बढ़त में रहे। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,223.16 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। अन्य एशिया बाजार भी लाभ में रहे।

इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 65 पैसे (रिपीट 65 पैसे) के लाभ से 72.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...