back to top

सेंसेक्स 488 अंक उछला, टाइटन के शेयर में 11 प्रतिशत की तेजी

मुंबई। एक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को फिर तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स में 488 अंकों का उछाल आया। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच टाइटन, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली।
कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में तेजी से भी धारणा को बल मिला। भारतीय रिजर्व बैंक की शुक्रवार को पेश होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले बैंक, खपत वाले और वाहन शेयरों में जोरदार लिवाली हुई। तिमाही परिणाम आने से पहले आईटी शेयरों में भी तेजी रही। टीसीएस शुक्रवार को दूसरी तिमाही के परिणाम की घोषणा करेगी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 488.10 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,677.83 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 144.35 अंक यानी 0.82 प्रतिशत उछलकर 17,790.35 अंक पर बंद हुआ।

 

सेंसेक्स के शेयरों में 10.69 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टाइटन रहा। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में मांग में मजबूत वृद्धि की सूचना दी। जिससे कंपनी का शेयर चढ़ा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहें। इनमें 5.32 प्रतिशत की तेजी आयी।
दूसरी तरफ डा. रेड्डीज, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, एचयूएल और एनटीपीसी गिरावट वाले शेयरों में शामिल हैं। इनमें 1.31 प्रतिशत की गिरावट आयी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, मजबूत वैश्विक धारणा के साथ घरेलू बाजार में तेजी लौटी। अमेरिका में कर्ज चूक को लेकर चिंता दूर होने के साथ बांड प्रतिफल और कच्चे तेल के दाम में नरमी से धारणा को बल मिला। घरेलू बाजार में वाहन, रियल्टी और आईटी शेयरों में मजबूत लिवाली से घरेलू बाजार में मजबूती आयी…।

 

उन्होंने कहा, वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी को लेकर चिंता के बावजूद वाहन शेयरों में तेजी रही। इसका कारण त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा आईटी कंपनियों का दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद तथा रियल्टी क्षेत्र में अच्छी मांग के संकेत से भी बाजार में तेजी को बल मिला। आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के शोध प्रमुख अरिजीत मलाकार ने कहा कि तेल के दाम के कई साल के उच्च स्तर से नीचे आने और अमेरिका में बांड प्रतिफल में नरमी के साथ बाजार में तेजी आयी। साथ ही अमेरिकी सांसद चूक को टालने के लिये देश की कर्ज सीमा बढ़ाने को सहमत हुए हैं। पुन: रूस ने यूरोप को गैस आपूर्ति का आश्वासन दिया है। इससे भी वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव पर विराम लगा।

 

उन्होंने कहा कि आरबीआई की शुक्रवार को आने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले बाजार में गतिविधियां देखने को मिली।
एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सोल और तोक्यो लाभ में रहें जबकि शंघाई बाजार अवकाश के कारण बंद रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत फिसलकर 80.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 19 पैसे मजबूत होकर 74.49 पर बंद हुई। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 802.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...