back to top

बिकवाली दबाव से सेंसेक्स में दूसरे दिन गिरावट, बेहतर परिणाम से एचडीएफसी बैंक चमका

मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच बंबई शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। मंदडय़िों के बाजार पर हावी होने से सेंसेक्स 470 अंक टूट गया। बिकवाली दबाव से निफ्टी भी 14,300 अंक से नीचे पहुंच गया। सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले प्रमुख शेयरों इन्फोसिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली दबाव से गिरावट रही।

हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में लिवाली से गिरावट पर कुछ हद तक अंकुश रहा। उतार- चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 470.40 अंक यानी 0.96 प्रतिशत गिरकर 48,564.27 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक भी कारोबार की समाप्ति पर 152.40 अंक यानी 1.06 प्रतिशत गिरकर 14,281.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 4.59 प्रतिशत गिरावट के बाद ओएनजीसी सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसके साथ ही सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत सेंसेक्स के शेयरों में से केवल चार कंपनियों के शेयर –रिलायंसस इंडस्टूीज, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी– में 2.37 प्रतिशत तक तेजी दर्ज की गई।

एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.15 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक के तीसरी तिमाही के शनिवार को जारी परिणाम में बैंक का शुद्घ लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़कर 8,760 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इससे बैंक के शेयरों में लिवाली का जोर रहा। वैश्विक बाजारों में कोविड- 19 के बढ़ते मामलों का आर्थिक सुधार की स्थिति पर असर पडऩे से धारणा कमजोर रही। हालांकि, जीडीपी के सकारात्मक आंकड़ों से चीन में शेयरों में सुधार रहा।

रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीतिक प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख का कारोबारी धारणा पर लगातार असर बना रहा। यही वजह रही कि घरेलू बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। हालांकि, बाजार में अंतरधारणा मजबूती पर टिकी हुई है। बाजार को आर्थिक आंकड़ों में सुधार की उम्मीद है। बीएसई में धातु, जन सेवाओं, दूरसंचार, स्वास्थ्य देखभाल, मूल धातु, आटो और बिजली समूह के सूचकांक में 4.14 प्रतिशत तक गिरावट रही वहीं ऊर्जा और टिकाऊ उपभोक्ता सामानों का सूचकांक बढ़कर बंद हुआ।

व्यापक आधार वाला बीएसई मिडकैप और स्मालकैप 2.01 प्रतिशत तक गिर गया। अन्य एशियारई बाजारों में शंघाई और हांग कांग सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। चीन की जीडीपी वृद्धि चौथी तिमाही में 6.5 प्रतिशत रहने से एशियाई बाजारों में मजबूती रही। कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वर्ष 2020 के दौरान चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीउीपी) में 2.3 प्रतिशत वृद्घि दर्ज की गई जबकि अन्य सभी बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट आने का अनुमान है।

सोल और टोक्यो के शेयर बाजारों में गिरावट रही। यूरोप के शेयर बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का वायदा मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.22 प्रतिशत नीचे रहकर 54.98 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था। अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबलें रुपया 21 पैसे गिरकर 73.28 रुपए प्रति डालर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...