back to top

सेंसेक्स 433 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,200 अंक से नीचे आया

मुंबई। बैंकिंग, उपभोग तथा वाहन क्षेत्र से जुड़े शेयरों में भारी नुकसान से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स में 433 अंक की बड़ी गिरावट आई। वैश्विक बाजारों में बिकवाली से भी यहां धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से 663 अंक नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 433.15 अंक या 1.15 प्रतिशत के नुकसान से 37,877.34 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 122.05 अंक या 1.08 प्रतिशत के नुकसान से 12,000 अंक के स्तर से नीचे 11,178.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत टूट गया। एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाइटन और इन्फोसिस के शेयर लाभ में रहे।

कारोबारियों ने कहा कि शुरुआत में बाजार सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा था। लेकिन यूरोपीय बाजार में भारी नुकसान से यहां भी बाजार में उलट-पलट हो गया।

शुरुआती कारोबार में पेरिस, फ्रैंकफर्ट और लंदन के बाजार दो प्रतिशत तक गिर गए। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट और जापान के निक्की में लाभ रहा।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.65 प्रतिशत के नुकसान से 44.67 डॉलर प्रति बैरल पर था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया छह पैसे टूटकर 74.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...