back to top

सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,200 के नीचे बंद

मुंबई। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख के बीच बाजार में अच्छी दखल रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और मारुति के शेयरों में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 300 अंक लुढ़क गया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 300.06 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 37,734.08 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96.90 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,153.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में मारुति रही। कंपनी का शेयर करीब 3 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा जिन अन्य प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, रिलायंस इंडसट्रीज, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी शामिल हैं।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, टीसीएस, सन फार्मा और टेक महिंद्रा शामिल हैं। आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) आनंद राठी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण फिर से पाबंदी लगाए जाने की चिंता के बीच दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में बिकवाली हुई जिसके कारण भारतीय बाजार में भी गिरावट आई। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों से पहले से नरम पड़ी आर्थिक स्थिति में पुनरूद्घार को नुकसान पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि दोपहर के कारोबार में बाजार में थोड़े समय के लिए सुधार देखने को मिला लेकिन दुनिया के अन्य बाजारों में बिकवाली जारी रहने से यह स्थिति बरकरार नहीं रह पाई। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया का सोल नुकसान के साथ बंद हुए।

हालांकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 41.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 73.58 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...