back to top

सेंसेक्स में दो दिन की तेजी पर विराम, मुनाफावसूली के कारण बाजार स्थिर बंद

मुंबई। शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को अंकुश लग गया और सेंसेक्स नाम-मात्र की गिरावट के साथ लगभग पिछले स्तर पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख और कोविड-19 संक्रमण के मामले में कमी के बावजूद एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि. और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में मुनाफासूली से बाजार में गिरावट आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 14.37 यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 50,637.53 पर बंद हुआ।

दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.75 यानी 0.07 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 15,208.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 2.02 प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी बैंक में आई। इसके अलावा एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और आईटीसी समेत अन्य शेयरों में गिरावट रही। दूसरी तरफ, जिन शेयरों में सर्वाधिक तेजी रही, उसमें एशियन पेंट्स सबसे ऊपर है। इसमें 3.38 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा टाइटन, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी, इन्फोसिस, टीसीएस और पावरग्रिड समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 लाभ में जबकि नौ नुकसान में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में रहे। बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में पिछले दो दिनों की जोरदार तेजी के बाद मुनाफावसूली की गई। जबकि अन्य शेयर सकारात्मक दायरे में रहे। उन्होंने कहा कि धातु शेयरों में दो दिन की गिरावट के बाद तीव्र सुधार देखने को मिला। इस क्षेत्र की कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम बेहतर रहने और आने वाली तिमाहियों में स्थिति बेहतर रहने के संकेत से निवेशकों की रूचि फिर से बढ़ी है।

हालांकि मोदी ने कहा कि निवेशकों की नजर कोविड-19 संक्रमितों की दैनिक संख्या पर होगी। इसके अलावा टीकाकरण की गति तथा राज्यों द्वारा अगले सप्ताह से लॉकडाउन में ढील की उम्मीद पर निगाह होगी। पाबंदियों में ढील से बाजार को गति मिलनी चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबहर जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 41 दिनों बाद 24 घंटे में कोविड-19 के दो लाख से कम 1,96,427 नए मामले सामने आए।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.03 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत होकर 72.77 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्घ लिवाल रहें। उन्होंने 585.36 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...