back to top

सेंसेक्स सर्वकालिक उच्च स्तर पर, निफ्टी 22,000 अंक के पार

मुंबई। घरेलू बाजार सोमवार को शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गए। सेंसेक्स ने पहली बार 73,000 अंक का आंकड़ा पार किया और निफ्टी 22,000 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 720.33 अंक उछलकर 73,288.78 अंक के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। निफ्टी ने भी 22,000 अंक का आंकड़ा पार किया और 187.4 अंक चढ़कर 22,081.95 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो के शेयर में करीब 11 प्रतिशत की तेजी आई। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी फायदे में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट आई।अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। हांगकांग का हैंगसेंग मामूली रूप से नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सपाट बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 340.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...