back to top

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में कमजोर

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का रुख बना रहा। गुरुवार को बाजार की कमजोरी के बाद शुक्रवार को भी कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। हालांकि बाजार खुलने के बाद थोड़े समय के लिए लिवाली (खरीदारी) का सपोर्ट दिखा, जिससे बाजार में हल्की तेजी आई, लेकिन बिकवाली का दबाव फिर से हावी हो गया और प्रमुख सूचकांक लाल निशान में फिसल गए।

सुबह 10 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 268.76 अंक यानी 0.32% की गिरावट के साथ 82,921.52 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 71.80 अंक यानी 0.28% की गिरावट के साथ 25,283.45 अंक पर आ गया।

‘आज’ सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत 369.52 अंकों की गिरावट के साथ 82,820.76 के स्तर से की। कुछ देर में इसमें तेजी दिखी और यह 83,040.74 अंक तक पहुंच गया, लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 82,791.83 अंक तक भी लुढ़का।

वहीं निफ्टी ने 99.75 अंक टूटकर 25,255.50 से कारोबार की शुरुआत की और इसमें भी उतार-चढ़ाव जारी रहा। दिन के उच्चतम स्तर पर यह 25,322.45 अंक तक गया, जबकि न्यूनतम स्तर 25,244 अंक रहा।

सुबह 10 बजे तक हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में 0.62% से 4.42% तक की मजबूती देखी गई।वहीं दूसरी ओर, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो और हिंडाल्को के शेयरों में 1.21% से लेकर 1.92% तक की गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में इस समय कुल 2,401 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,317 शेयर हरे निशान में यानी लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,084 शेयर लाल निशान में यानी नुकसान के साथ ट्रेड हो रहे थे।सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 हरे निशान में और 18 लाल निशान में थे।
वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयरों में तेजी और 27 में गिरावट देखी गई।

गुरुवार को सेंसेक्स 345.80 अंक या 0.41% टूटकर 83,190.28 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 120.85 अंक या 0.47% की गिरावट के साथ 25,355.25 अंक पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा …70 स्वर्ण समेत 171 पदक के साथ आस्ट्रेलिया फिर शीर्ष पर रहा

ग्लास्गो। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल...

केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को...

यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट पेपर लीक पर सपा विधायकों का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए...