back to top

उत्तर प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा चाक-चौबंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और नियमित गश्त जारी है ताकि जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो सके और कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो। पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद प्रदेश में व्यापक हिंसा हुई थी इसलिए इस बार पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया कि शांति बनाए रखने के मकसद से अर्धसैनिक बलों के 3,500 जवान तथा पीएसी के 12 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियातन गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में इंटरनेट सेवाएं पुन: बंद कर दी गई हैं।

आगरा में इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार शाम तक बंद रहेंगी। डीजीपी ने बताया कि प्रदेश के 75 में से 21 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को गोरखपुर में हुई हिंसा के मद्देनजर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। शांति समितियों के साथ बैठक की गई। जिले में पुलिस बल के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किए गए हैं। गोरखपुर के जिलाधिकारी विजएन्द्र पांडियन ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं।

इस बीच बीते सप्ताह हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अलग अलग जिलों में 372 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि हिंसा की विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की मौत हुई है। 288 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से 61 गोली लगने से जख्मी हुए हैं। उन्होंने बताया कि 327 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं जबकि 5,558 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...