back to top

सीतापुर में भी जहरीली शराब कांड: तीन की मौत, पांच गंभीर

सीतापुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जहरीली शराब कांड के बाद अब सीतापुर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार ने गुरुवार को जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। कुमार ने बताया कि महमूदाबाद थानाक्षेत्र के पैतीपुर और सैदपुर गांवों से मौत की खबरें हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर अवैध शराब का वेंडर होने का संदेह है।

कुमार ने बताया कि जांच चल रही है और पता लगाया जा रहा है कि जहरीली शराब कहां से लाई गई थी। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय विजय, 40 वर्षीय सुमेरीलाल और 30 वर्षीय विनोद के तौर पर हुई है। जहरीली शराब पीने के बाद पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर हो गई जिनमें से चार को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

गौरतलब है कि बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बुधवार शाम एक बयान में बताया कि जहरीली शराब से मरने वालो की संख्या अब 17 पहुंच गई है। उधर ज़हरीली शराब काण्ड के मुख्य आरोपी पप्पू जायसवाल को बुधवार सुबह ही पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। बाद में दूसरे अभियुक्त दानवीर सिंह और इस मामले में संलिप्त पाए गए आबकारी निरीक्षक राम तीर्थ मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

फिल्म डुग डुग सिनेमाघरों में 8 मई को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

सेंसर ने मामूली बदलावों से पास की रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’

मुंबई। रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म...

देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव

नयी दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी...

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण

तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। साहित्यिक संस्था 'अमृतायन' के तत्वावधान में आज यू.पी. प्रेस क्लब के सभागार में...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...