back to top

मिजोरम में भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच पांच जिलों में स्कूल बंद

आइजोल। मिजोरम में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण आइजोल, सेरछिप और लुंगलेई जिलों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी सभी स्कूल बंद हैं। स्कूल शिक्षा निदेशक एंजेला जोथानपुई ने बताया कि दक्षिणी जिलों हनहथियाल और लॉन्गतलाई के स्कूल मंगलवार को खुले रहे थे और इन्हें भी बुधवार को बंद करने का आदेश दिया गया है।उन्होंने कहा कि सभी पांच जिलों के प्रशासन ने एहतियाती सुरक्षा उपाय के तौर पर यह निर्णय लिया।

आइजोल जिला प्रशासन ने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश से भूस्खलन, मलबा आने, चट्टान गिरने और अचानक बाढ़ आने का खतरा काफी बढ़ गया है। मिजोरम में सोमवार से ही तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे भारी तबाही मची हुई है।राज्य आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने बुनियादी ढांचे को हुए भारी नुकसान की सूचना दी है, जिसमें बताया गया है कि सोमवार और मंगलवार के बीच आए तूफानों से 70 से अधिक घर, कुछ चर्च हॉल, स्कूल और सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई।

विभाग ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे की अवधि में आइजोल में सर्वाधिक 57.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में से मामित में 47.5 मिमी, खॉजÞॉल में 35.5 मिमी, सेरछिप में 34.5 मिमी और सियाहा में 34 मिमी बारिश हुई।मौसम विभाग ने आइजोल, कोलासिब, मामित, चम्फाई और सेरछिप में शुक्रवार तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।इसके अलावा बुधवार को कोलासिब और बृहस्पतिवार को आइजोल में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली। विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली जारी रखते हुए अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये (करीब 6.5 अरब डॉलर) की...

हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री अप्रैल में 17 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की अप्रैल में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 51,902 इकाई हो गई। कंपनी ने...

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवंटित 16.78 लाख रुपये गबन करने के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए जारी 16.78...

महिलाओं के लिए 33 % आरक्षण का शासकीय संकल्प छत्तीसगढ़ विस में पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बृहस्पतिवार को एक शासकीय संकल्प पारित कर दिया गया, जिसमें परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा और सभी...

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...