back to top

प्रदेश में हुआ मेडिकल उपकरणों की खरीद में घोटाला : प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कोरोना सुल्तानपुर और गाजीपुर सहित कुछ अन्य जिलों की कतिपय ग्राम पंचायतों में पल्स ऑक्सीमीटर व इन्फ्रारेड थर्मामीटर की बाजार मूल्य से ज़्यादा दर पर खरीदे जाने के प्रकरण में प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए घोटाले का आरोप लगाया है।

प्रियंका का ट्वीट

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है, ‘न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक उप्र में कोरोना किट खरीदी में घोटाला हुआ है। क्या पंचायत चुनावों के साल में जिले-जिले वसूली केंद्र बना दिए गये हैं? पीपीई किट घोटाला, 69 हज़ार भर्ती घोटाला, बिजली घोटाला। पहले घोटाला, फिर सख्ती का नाटक और फिर घोटाला दबाना…अजीब दास्तां है ये, कहां शुरू कहां खत्म।’

अजय कुमार लल्लू ने भाजपा पर लगाया घोटाले का आरोप

इसी बीच, यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश के कई जिलो में पीपीई किट के खरीद में हुए घोटालों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार में भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को सरकारी संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार से शासन-प्रशासन बिलकुल नहीं चल पा रहा है। प्रदेश में घोटालों की बाढ़ आई हुयी है। एक के बाद एक घोटाला सामने आ रहा है। वैश्विक महामारी में जहां एक ओर लोगों की कमर टूट गयी है वही घोटालेबाजों की सरकार की प्रशासनिक अक्षमता के चलते पौ बारह है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार का पूरा अमला आपदा में अवसर तलाशता नजर आ रहा है, महामारी के बाबजूद लोग घोटाले और भरष्टाचार को नए आयाम दे रही है। उन्होंने ने कहा कि इन घोटालेबाजों को लगाम लगाये जाने की बजाये घोटालों के खिलाफ अवाज उठाने वाले लोगों पर ही मुकदमा लाद रही है। भ्रष्टाचार पर जीरो टोलेरेंस की बात करने वाली सरकार में भ्रष्टाचारियो को सरकारी संरक्षण मिला हुआ है। सीतापुर बहराइच सुल्तानपुर उन्नाव बिजनौर गाजीपुर सहित तमाम जिलों में पीपीई किट खरीद में हुए घोटालों की खबर आ रही है।

लल्लू ने कहा कि पंचायत चुनाव के ऐन मौके पर जिले जिले में भ्रष्टाचारियों के दम पर वसूली केंद्र खोले गए है जो चुनाव के समय भाजपा को मदद देंगे। उन्होंने कहा कि पशुधन घोटाला, 69 हजार भर्ती घोटाला, पीएफ घोटाला, स्कूली ड्रेस खरीद घोटाला, जूते खरीद में घोटाला, धान क्रय केन्द्रों में खरीद में घोटाला क्या योगी सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण देती है?

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...