back to top

सौभाग्य योजना के तहत यूपी में 12 लाख घरों के विद्युतीकरण को दी मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्र ने उत्तर प्रदेश में सौभाग्य योजना के तहत 12 लाख घरों के विद्युतीकरण को मंजूरी दे दी है। ये वे घर हैं जहां अबतक बिजली नहीं पहुंची हैं और ये परिवार सौभाग्य योजना का लाभ नहीं उठा सके। हालांकि यह योजना मार्च 2019 को समाप्त हो चुकी है। यह मंजूरी कुछ शर्तों के साथ दी गई है। उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह से मुलाकात कर इन घरों के सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण की मंजूरी देने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गरीब परिवारों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए सितंबर 2017 में महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) की शुरूआत की थी। योजना की मियाद 31 मार्च 2019 को समाप्त हो गई है।

 

केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार को लिखे पत्र में कहा, उत्तर प्रदेश सरकार के 12,00,000 इच्छुक परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के अनुरोध पर विचार के लिए आरईसी से प्रस्ताव मिला है। राज्य इन घरों के विद्युतीकरण के लिए कदम उठा सकता है। पत्र में कहा गया है कि हालांकि यह कुछ शर्तों पर निर्भर है। इसमें कहा गया है, विद्युत से वंचित जो परिवार पहले इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन अब तैयार हैं, उनकी पहचान 31 मार्च 2019 से पहले हुई हो और बिल भुगतान में चूक के कारण पूर्व में जिनके कनेक्शन काटे गए हैं, उन्हें योजना में शामिल नहीं किया जा सकता। पत्र के अनुसार इन घरों का विद्युतीकरण 2 अक्टूबर 2019 से पहले और हर हाल में 31 दिसंबर 2019 तक हो जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि देश भर में 2.62 करोड़ परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार इसमें से 79.8 परिवार उत्तर प्रदेश के थे।

 

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...