back to top

संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर बनीं गैर-कार्यकारी निदेशक

नयी दिल्ली। वाहन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड के शेयरधारकों ने आवश्यक बहुमत के साथ प्रिया सचदेव कपूर को कंपनी का गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि शेयरधारकों ने 25 जुलाई को हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में पूर्व चेयरमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया की नियुक्ति को मंजूरी दी। प्रिया को 23 जून, 2025 से गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। उनके निधन के बाद, कंपनी के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से 23 जून, 2025 को जेफरी मार्क ओवरली को चेयरमैन नियुक्त किया। संजय की मां और सोना समूह की पूर्व चेयरपर्सन रानी कपूर ने 24 जुलाई को निदेशक मंडल को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि जहां परिवार पिछले महीने संजय की मृत्यु पर शोक मना रहा था, तो वहीं कुछ लोगों ने नियंत्रण छीनने और पारिवारिक विरासत हड़पने के लिए इसे उपयुक्त समय के रूप में चुना।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल हुए एमपी के ऑफ स्पिनर सारांश जैन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के अनुभवी आॅफ स्पिनर सारांश जैन को श्रीलंका में होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को पहली बार भारतीय टेस्ट...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...