back to top

घर के दरवाजे पर स्वच्छता कर्मियों का करें सम्मान

संक्रमणकाल में भी सफाई के कार्य में लगे हैं सफाई कर्मी

लखनऊ। कोविड-19 महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। इससे बचाव के लिए देश भर में लॉकडाउन जारी है। इन हालातों में प्रधानमंत्री की अपील पर एक ओर हर कोई अपने-अपने घरों में लॉक है। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जान जोखिम में डाल कर आवश्यक सेवाएं उनक तक पहुंचा रहे हैं। इन्हीं में से एक वर्ग सफाई कर्मियों का है। यह लोग अपनी और अपने परिवार को छोड़कर रोज सफाई के काम में लगे रहते हैं। घर-घर जाकर कचरा संग्रह करने में लगे रहते हैं।

समाज के हर वर्ग का कर्तव्य बनता है इन सफाई कर्मियों के जज्बे को सलाम करते हुए उनका स्वागत सम्मान करें। लेकिन अपने घर के दरवाजे पर ही। सड़क पर निकलने की जरूरत नहीं है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कोरोना महामारी से शहर जूझ रहा है। इस कठिन परिस्थिति में अपनी परवाह न करते हुए सफाई कर्मी संक्रमणकाल में भी सफाई के कार्य में लगे हैं। दिन रात पूरी मेहनत और ईमानदारी से शहर को स्वच्छ बनाने में एवं महामारी से मुक्त करने में लगे हुए हैं। सही मायनों में यह स्वच्छता के दूत ही तो हैं।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि गुरुवार को अपने घर के द्वार पर ही सिर्फ अपनी गली की सफाई करने वाले कर्मयोगी स्वच्छता वारियर्स पर पुष्पार्जन कर उनका स्वागत करें, उनका उत्साहवर्धन करें, उनको हमारी सुरक्षा के लिए, हमारी गली को स्वच्छ रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करें। असल में, करोना के जंग में यह लोग भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर ऐसे सफाई कर्मियों को सम्मानित करने की पहल महापौर ने की है। जिस तरह से सैनिक हर मोर्चे पर देश की सेवा में लगे रहते हैं, उसी तरह सफाईकर्मी भी कोरोना के खिलाफ जंग में अस्पताल हो, कार्यालय हो, शहर हो या मोहल्ला, सबसे पहले उन जगहों पर पहुंच कर अपने कार्य में लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि शहर के फ्रंटलाइन वारियर्स स्वच्छता के दूत हैं। इनके कारण ही हम सुरक्षित हैं। महापौर ने सफाई कर्मियों को रीढ़ की हड्डी बताया।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, बाजारों में देर रात तक चली खरीदारी

लखनऊ। मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक ईद-उल-अजहा यानि बकरीद 28 मई को धूमधाम से मनाया जायेगा। ईद-उल-अजहा पर राजधानी के बाजारों...

गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग

सांस्कृतिक विरासत के प्रति एक बुलंद आवाज उठाई गई लखनऊ। नवाबों के शहर में आज संस्कृति, आस्था और मिट्टी की सोंधी खुशबू का एक अनोखा...

सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…

भक्तिमय भजनों से बाबा श्याम का गुणगान कियालखनऊ। विदेशी फूलों एवं रंग बिरंगी रोशनी से सजे भव्य राजदरबार मेंं विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी...

धूमधाम से मनाई गई पद्मिनी एकादशी, सुंदरकांड पाठ से गुंजायमान हुआ मंदिर

लखनऊ। राजधानी में बुधवार को पद्मिनी एकादशी का पावन पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन डालीगंज स्थित श्री राधाकृष्ण किरोड़ीमल...

सात दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर का समापन

सौ से अधिक धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक भाग लियालखनऊ। जैन धर्म के पूज्य दिगंबर संत आचार्य सुबल सागर महाराज के सानिध्य में इन्दिरा नगर जैन...

नाटक में दिखी सामाजिक संवेदनाओं की चिंताजनक तस्वीर

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में छोड़ो कल की बातें नाटक का मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति की ओर से गोमती नगर के अंतरराष्ट्रीय...