back to top

भाजपा-आईएसआई में संबंध वाले बयान पर भगवा दल ने दिग्विजय को घेरा

नई दिल्ली: भाजपा और आईएसआई में संबंध के आरोप को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भगवा दल ने सोमवार को निशाना साधा। भाजपा ने दिग्विजय सिंह के बयान को निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, यह बयान निंदनीय, शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना है। वे (दिग्विजय सिंह) कांग्रेस के नवरत्नों में से एक हैं, वे कोई साधारण नेता नहीं हैं। इस पर सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। पात्रा ने कहा, दिग्विजय सिंह का बयान देश के खिलाफ है और बांटने वाला है। यह विभाजनकारी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नौ रत्न हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में आते-आते, पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी बयान कांग्रेस के नवरत्न नेता देते हैं, वह पाकिस्तान के खबरिया चैनल की हेडलाइन में आता है और कई बार इमरान खान बयान को उद्घृत करते नजर आते हैं।

 

उन्होंने कहा कि यह वास्तविकता है कि राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा, सलमान खुर्शीद, सुशील कुमार शिंदे, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस नेता ऐसे नवरत्न हैं जिन पर पाकिस्तान को गर्व होगा। उन्होंने सवाल किया कि दिग्विजय सिंह को कैसे मालूम हुआ कि पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वालों में मुसलमान कितने हैं और हिन्दू कितने हैं? संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उस राजनीतिक पार्टी पर ऐसे आरोप लगाना, अनर्गल बयानबाजी करना बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नवरत्न नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से घृणा करते-करते लक्ष्मण रेखा लांघ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक दिग्विजय सिंह का सवाल है, तो उनके लिए ज़ाकिर नाइक शांति दूत है और हम सब जासूस हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पूरे देश में अच्छा माहौल है। जम्मू-कश्मीर आगे बढ़ेगा इसको लेकर हर कोई खुश है। ऐसे में रंग में भंग डालने की कोशिश और पाकिस्तान की आवाज में बोलने की कोशिश कांग्रेस पार्टी, दिग्विजय सिंह और कुछ लोग ही कर रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि एक कथित वीडियो में बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह को यह कहते दिखाया गया है कि भाजपा के आईएसआई के साथ संबंध हैं। बाद में सिंह ने कहा है कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी के आरोप में कई लोगों को पकडऩे से संबंधित एक सवाल के जवाब में पात्रा ने कहा कि भाजपा उन सभी लोगों के खिलाफ है जो भारत के खिलाफ काम करते है लेकिन इस मामले को साम्प्रदायिक या राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि सिंह ने बयान तोड़मरोड़ कर पेश किए जाने का दावा किया है, पात्रा ने कहा कि वीडियो में उनका बयान उपलब्ध है। पाकिस्तान द्वारा कुलभूषण जाधव के राजनयिक पहुंच सुलभ कराने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।

 

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि देश के राजनीतिक नक़्शे में लगभग सिमट चुकी कांग्रेस से सकारात्मक राजनीति की उम्मीद की जा रही थी परन्तु अभी भी पार्टी जातिवादी, तोड़ने वाली, नकारात्मक राजनीति में ही लिप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नकारात्मकता- अराजकता है तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी की वजह से है। उन्होंने कहा कि पूरा देश भाजपा-आरएसएस की देशभक्ति जानता है। हुसैन ने जोर दिया कि दिग्विजय सिंह खबरों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं तथा वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। हुसैन के अनुसार, इसीलिए पाकिस्तान ने राहुल गांधी को उद्घृत किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ऐसे नेता हैं जो ओसामा जी और हाफिज़ जी कहते रहे हैं तथा सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं। हुसैन ने कहा कि सिंह और उनके नेता वह बोलते हैं जो पाकिस्तान चाहता है इसलिए ऐसे नेता को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...