back to top

रोजगार को लेकर कल निकलेगी ‘समाजवादी साइकिल यात्रा’

लखनऊ। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 12 जनवरी को छात्रों, नौजवानों द्वारा रोजगार के लिए लखनऊ में साइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

दरअसल, सपा के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द का जन्म दिवस युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अखिलेश यादव का मानना है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी गहराती जा रही है। बेरोजगारी कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में शिक्षा मंहगी हुई है।

महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में छात्रों की फीस में वृद्धि हुई है। छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है। छात्र संघों का चुनाव न कराकर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों के कार्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप बढ़ गया है। इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया है कि 12 जनवरी को विद्यार्थी और नौजवान सैकड़ों की संख्या में रोजगार पाने तथा शिक्षा सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए ‘समाजवादी साईकिल यात्रा’ में शामिल होंगे।

बता दें, इसमें ‘नहीं चाहिए एनपीआर, हमको चाहिए रोजगार’ का मुद्दा प्रमुख होगा। साइकिल यात्रा का आरम्भ शहीद स्थल काकोरी से शहीदों को नमन एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए होगा तथा समापन जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में होगा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एमएलसी द्वारा काकोरी में झण्डा दिखा कर साईकिल यात्रा को रवाना किया जायेगा तथा साइकिल यात्रा का समापन जनेश्वर मिश्र पार्क में विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी द्वारा साइकिल यात्रियों के अभिनन्दन के साथ होगा।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...