back to top

शराब की बिक्री शुरू : सरकार को पहले ही दिन करीब 100 करोड़ का मिला राजस्व

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए जारी लॉकडाउन के नियमों में छूट के बाद सोमवार से शर्तों के साथ शराब की दुकानें खुली और खुलने से पहले ही दुकानों पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। आबकारी विभाग को अनुमान है कि सोमवार को पहले दिन प्रदेश की 26 हजार दुकानों से करीब 100 करोड़ रूपये का राजस्व सरकार को मिलने का अनुमान है।

शराब की दुकानों के बाहर लगी लोगो की लंबी लंबी लाइनों पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया भाई साहब कृप्या यह भी बताएं कि पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिए क्या इसी लाइन में लगना होगा? यादव ने शराब की दुकान के बाहर लगी लोगो की लंबी कतारों की तस्वीर भी साझा की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 40 दिन बाद खुलने वाली दुकानों पर लोग समय से काफी पहले ही पहुंच गए थे और राजधानी लखनऊ सहित अन्य शहरों में भी शराब की दुकानों पर खुलने से पहले ही लम्बी कतारें लग गई और इस दौरान कई जगहों पर सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों की धज्जियां भी उड़ी। उनके अनुसार लोग बड़ी तादाद में शराब की बोतलें खरीद रहे हैं।

प्रदेश के प्रमुख सचिव (आबकारी) संजय भुसरेड्डी ने अपने अधिकारियों के साथ स्वंय सुबह करीब दस बजे से ही शहर के महानगर, अलीगंज, इंदिरानगर आदि इलाकों की शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और सभी दुकानों पर सेनेटाइजर और सामाजिक मेल जोल से दूरी की व्यवस्था को सुनिश्चित किया। भुसरेड्डी ने बताया कि सोमवार से प्रदेश के सभी जनपदों की करीब 26 हजार शराब की दुकाने खोलने के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकतर जनपदों में दुकाने खुली और लॉकडाउन के नियमों का पालन, सामाजिक मेल जोल से दूरी और सफाई की व्यवस्था पर ध्यान देते हुए शराब की बिक्री जारी है।

उन्होंने बताया, ऐसा अनुमान है कि पहले ही दिन सरकार को करीब 100 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए है कि वह शराब की दूकानों के बाहर भीड़ न लगने दें और सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों का पालन करवाएं। लॉकडाउन का तीसरा चरण आज सोमवार से लागू हो गया है। इसके तहत कुछ शर्तों के साथ रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन में सुबह दस बजे से शाम के सात बजे तक शराब की दुकानें खोलने का प्रावधान है।

सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ अन्य शहरों में भी सुबह दस बजे से ही शराब की दुकानें खोली गई और इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई जबकि अधिकांश जगहों पर लोग सुबह आठ बजे से ही दूकनों के बाहर कतार में खड़े हो गए। लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे, चारबाग पान दरीबा, अलीगंज, गोमतीनगर, महानगर,अलीगंज, इंदिरानगर व ठाकुरगंज में सुबह से ही शराब की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई।

इसी तरह कानपुर में सोमवार को शराब की दुकानों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी गई। शहर के मॉल रोड, सिविल लाइन, हरबंश मोहाल, कलक्टरगंज, रेल बाजार, र्बा, सरोजिनी नगर, नवाबगंज, किदवईनगर, नौबस्ता, जूही, नजीराबाद और अर्मापुर में शराब की दुकान खुलने से पहले ही लोग कतार लगा कर खड़े हो गए।

जिलाधिकारी ब्रह्मदेव तिवारी ने बताया कि हमें ऐसी जानकारी मिली कि बिक्री शुरू होने से पहले ही शराब की दुकानो के बाहर लंबी लंबी कतारें लगी हैं। हमने कोतवाली इलाके में एक शराब की दुकान का निरीक्षण किया तो वहां लंबी कतार देखी। इस पर हमने दुकानदार को सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया और ऐसा नहीं किए जाने पर सख्त कार्वाई की चेतावनी भी दी। शराब की दुकानों के बाहर लंबी लंबी कतारें बलिया और प्रयागराज जिलों में भी देखी गई।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...