back to top

भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए: योगी

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भगवे पर किए गए टिप्पड़ी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि संन्यासी की लोकसेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पडेÞगा। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक है। भगवा पर उठाए गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी पत्रकार वार्ता कर पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे? मुख्यमंत्री ने यह ट्वीट प्रियंका के बयान में जवाब में दिए। प्रियंका गांधी ने कहा था कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने भगवा धारण किया है। यह भगवा आपका नहीं है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह भी कहा कि भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। सब कुछ त्याग कर, वे न केवल भगवा धारण करते है, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते है।

भगवा पर आरोप लगाना कांग्रेस की आदत: डॉ. दिनेश शर्मा

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ेभगवा वस्त्रे पर टिप्पणी करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी ने सीएम योगी के पहनावे पर जो सवाल खडेÞ किए है वह अनर्गल है उनके परिवार में जो संस्कार है उसमें भगवा का कहीं स्थान नहीं है। इसलिए वह जानते नहीं कि भगवा की क्या संस्कृति है? भगवा पर आरोप लगाना कांग्रेस की आदत है। डॉ. शर्मा ने सोमवार को लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री पर भगवा चोला धारण करने के बावजूद हिंसक बदला लेने का आरोप लगाने वाली प्रियंका गांधी की प्रेस कान्फे्रन्स के बाद आनन-फानन में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस महासचिव ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ भगवा को भी आरोपित कर दिया है। उन्होंने कहा कि योगी ने धर्म को धारण किया है। हिन्दू धर्म किसी का अहित करना नहीं सिखाता। हिन्दू धर्म में किसी अन्य धर्म के अपमान की बात ही नहीं है। इतना विशाल हिन्दू धर्म है यह, उसको आप कह रहे हैं कि धारण करने वाला व्यक्ति ऐसा काम कर रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपनी राजनीति में आकर धर्मों की लड़ाई को प्रारम्भ कर रही हैं। कृपया ऐसा न करें। यह हिन्दू और मुसलमान का प्रश्न नहीं है। यह भारत के भविष्य और राष्ट्रीय एकता का सवाल है।

उन्होंने कहा के आप भगवा को गाली देंगी मगर आप से कोई खुश होने वाला नहीं है और न ही भगवा को छोड़ने वाला है। आप जितनी गाली देंगी, उतना ही हमारा आत्मबल बढ़ता जाएगा। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा था कि बदला लेने की बात करने वाले योगी ने उस हिन्दू धर्म के चिन्ह यानी भगवा को धारण किया है जिसमें हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बदला लेने के बयान पर पुलिस प्रशासन कायम है। इस देश के इतिहास में शायद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया। डॉ. शर्मा ने एक सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री ने बदले मेें शब्द का प्रयोग किया था मगर उनका मतलब हिंसा में तोड़ी गयी सरकारी सम्पत्ति के बदले में उसके दोषियों की सम्पत्ति बेचकर भरपाई करने से था। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी के बारे में लगातार कांग्रेस और सपा द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है इसके लिए बकायदा प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि इससे दूसरे देश के लोगों को नागरिकता प्रदान करने के लिए यह कानून लगाया गया है। कांग्रेस फिर बरगला रही है, लोगो को इकट्ठा कर रहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता उपद्रवियों को क्या संदेश देना चाह रहे है। प्रदर्शनकारी शांत है उनके पक्ष में खड़े होने से हमे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उपद्रवियों के साथ न खड़े हो।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...