back to top

उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गये सचिन पायलट

  • कार्रवाई के विरोध में टोंक के 59 कांग्रेसियों का इस्तीफा
  • सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं: पायलट
  • फ्लोर टेस्ट की मांग नाजायज, भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं पायलट: गहलोत

जयपुर। सचिन पायलट के लिए कांग्रेस के दरवाजे अब बंद हो गए हैं। तीन दिन से उन्हें मनाने की तमाम कोशिशें फेल होने के बाद आखिरकार पार्टी ने उन पर गाज गिरा ही दी। सचिन को उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया ह, लेकिन उन्हें पार्टी से नहीं निकाला गया है। कार्रवाई के विरोध में टोंक में 59 कांग्रेसियों ने इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा, पाली के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी पार्टी से रिजाइन कर दिया। पायलट समर्थक विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा से भी मंत्री पद छीन लिया है।

पायलट की जगह गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। गणेश गोगरा विधायक को प्रांत युवा कांग्रेस और हेम सिंह शेखावत को प्रदेश सेवा दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस बीच, पायलट ने कहा है कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता है। उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पायलट के हाथ में कुछ नहीं है, वह केवल भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं।

पहली बार देश खतरे में आ रहा है : गहलोत

मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस के सभी विधायक होटल में ही रुके हैं। जोड़-तोड़ रोकने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। इस बीच, अशोक गहलोत ने शाम को बैठक बुलाई। कहा ये भी जा रहा है कि वह विधायकों को साधने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार भी कर सकते हैं। विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पहली बार देश खतरे में आ रहा है। जो सरकार देश में आई है वह धनबल से राज्य की दूसरी सरकारों को तोड़-मरोड़ रही है। सरकारें बदली हैं, राजीव गांधी चुनाव हारे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

मध्य प्रदेश में मैनेज कर रहे थे, वही यहां लगे हैं

इस देश में ये सब कुछ हुआ है। पायलट, भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं। जो मध्य प्रदेश में मैनेज कर रहे थे, वही यहां लगे हैं। उन्होंने कहा कि आप सोच सकते हैं कि इनका इरादा क्या है। आप बताइए 122 विधायक हमारे साथ हैं। इसमें 102 कांग्रेस के हैं। ऐसी स्थिति में क्या कांग्रेस का कोई विधायक फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकता है। दरअसल, ब्लैकमेल किया गया है। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने बार-बार यह कहा जो राजनीतिक ताकत सचिन पायलट को कम उम्र में दी गई, वो शायद किसी को नहीं मिली।

34 साल की उम्र में राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

30-32 साल की उम्र में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया। 34 साल की उम्र में राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। 40 साल की उम्र में उपमुख्यमंत्री बनाया। इतने कम समय में किसी को प्रोत्साहित करने का यही मतलब है कि सोनिया और राहुल का आशीर्वाद उनके साथ है। पिछले चार दिन से भी कांग्रेस कहती रही कि कोई सुबह का भूला शाम को लौट आए तो बात सुनी जाएगी, लेकिन खेद है कि पायलट और उनके कुछ साथी आठ करोड़ राजस्थानियों द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि सोमवार को दिन भर सियासी ड्रामा चलता रहा और आज मंगलवार को भी हालात ऐसे ही बने हुए हैं। विधायक दल की बैठक सुबह 10:30 बजे होनी थी, लेकिन यह एक घंटे देरी से 11:30 बजे शुरू हुई। बगावत पर उतरे पायलट और उनके समर्थक विधायकों का इंतजार किया गया। इससे पहले पायलट को इस बैठक के लिए न्योता भेजा गया था। हालांकि, पायलट खेमे ने फिर आने से इनकार कर दिया। बैठक में शामिल नहीं हुए विधायकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का प्रस्ताव पास किया गया। सभी विधायकों ने पायलट को पार्टी से निकालने पर सहमति जताई।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...