back to top

अंतरिक्ष में पहली फिल्म बनाने के लिए रवाना हुआ रूसी दल

मास्को। अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म की शूटिंग करने के लिए रूसी अभिनेत्री और निर्देशक मंगलवार को अंतरिक्ष के अपने सफर पर रवाना हो गए। अभिनेत्री यूलिया पेरेसील्द और निर्देशक क्लिम शिपेन्को मंगलवार को रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुए। उनके साथ तीन अंतरिक्ष यात्राएं पूरी कर चुके अनुभवी यात्री एंतन शकाप्लेरोव भी गए हैं। उनका यान सोयुज एमएस-19 तय कार्यक्रम के अनुसार कजाखस्तान के बैकोनूर स्थित रूसी अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण केन्द्र से दोपहर एक बज कर 55 मिनट पर रवाना हुआ।
अंतरिक्ष अधिकारियों ने बताया कि यान पर सवार सभी सदस्य ठीक महसूस कर रहे थे और यान की सभी प्रणालियां सामान्य रूप से काम कर रही थीं।

अभिनेत्री यूलिया और निर्देशक शिपेन्को एक नयी फिल्म चैलेंज का एक हिस्सा वहां फिल्माएंगे। फिल्म में, डॉक्टर की भूमिका निभा रही यूलिया दिल की बीमारी से जूझ रहे क्रू के एक सदस्य अर्थात अंतरिक्ष यात्री को बचाने के लिए अंतरिक्ष स्टेशन जाती हैं। ये लोग 12 दिन तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के बाद दूसरे अंतरिक्ष यात्री के साथ वापस लौटेंगे। उड़ान भरने से पहले सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में अभिनेत्री यूलिया पेरेसील्द ने यह स्वीकार किया कि प्रशिक्षण के दौरान कड़ा अनुशासन और बेहद कठिन प्रशिक्षण से तालमेल बनाना मुश्किल था। अभिनेत्री ने कहा, यह मानसिक, शारीरिक और सभी रूपों में मुश्किल था। उन्होंने कहा, लेकिन मुझे लगता है कि एक बार हम लक्ष्य प्राप्त कर लें, तो सब कुछ इतना मुश्किल नहीं लगेगा और हमें यह सब सिर्फ एक मुस्कुराहट के साथ याद रहेगा।

 

व्यावसायिक रूप से सफल कई फिल्में बना चुके शिपेन्को (38) ने भी महज चार महीने में अंतरिक्ष यान में उड़ान भरने के उनके प्रशिक्षण को बहुत कठिन बताया। उन्होंने कहा, यह सच है कि पहले प्रयास में हम बहुत कुछ नहीं कर सकते, और कई बार तीसरे प्रयास में भी, लेकिन यह सामान्य बात है। रूस के सरकारी अंतरिक्ष कॉरपोरेशन रोसकॉसमोस के प्रमुख दमित्रि रोगोजिन इस परियोजना को मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में रूसी मीडिया की आलोचनाओं को खारिज करते हुए इसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के लिए गौरव की बात कहा। कुछ लोगों ने टिप्पणी की है कि फिल्म परियोजना से अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद सदस्यों को दिक्कत होगी और अंतरिक्ष स्टेशन के रूसी हिस्से में शूटिंग मुश्किल भी हो सकती है क्योंकि अमेरिकी हिस्से के मुकाबले यह छोटा है। जुलाई में नया रूसी मॉड्यूल नौका स्टेशन में जोड़ा गया है लेकिन वह अभी तक पूरी तरह से स्टेशन के साथ नहीं जुड़ा है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...