back to top

रूस ने यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों पर किया बड़ा हमला

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि शनिवार देर रात रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों पर बड़ा हमला किया है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस हमले में हवाई, जमीनी और समुद्री हथियारों के साथ-साथ ड्रोन भी शामिल थे। सभी निर्धारित लक्ष्यों को निशाना बनाया गया।

‘सिन्हुआ समाचार एजेंसी’ के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने रातभर में 300 से ज्यादा ड्रोन और 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइलें दागीं, जिससे ओडेसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसकी फोर्स ने रात भर में 71 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि राजधानी की ओर आते हुए 13 ड्रोनों को रोक दिया गया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को बताया था कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के एक और दौर के लिए तैयार है, लेकिन कीव स्पष्ट रूप से किसी जल्दबाजी में नहीं है।

दिमित्री पेसकोव ने कहा,कीव स्पष्ट रूप से समय ले रहा है। हम अभी भी टाइमलाइन से संबंधित प्रस्तावों का इंतजार कर रहे हैं। रूसी पक्ष बातचीत जारी रखने और तीसरे दौर की बातचीत करने को तैयार है। इस बीच रूसी अखबार इजवेस्टिया से बात करते हुए, देश के उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत जारी रखेगा।

इस्तांबुल में हुई पिछली दो बैठकों में हिस्सा लेने वाले गालुजिन ने कहा, “यह सहमति बनी है कि रूस-यूक्रेनी सीधी बातचीत जारी रहेगी। रूसी रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते एक दिन में यूक्रेनी सैन्य इकाइयों ने स्पेशल ऑपरेशन एरिया में 1,195 से ज्यादा सैनिकों को गंवाया है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...