back to top

रोहित शर्मा ने छक्का जड़कर पूरा किया दस हजार वनडे रन

कोलंबो। रोहित शर्मा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले भारत के छठे और दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को एशिया कप सुपर चार मैच में अपना 22वां रन पूरा करते ही यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की। वह तेज गेंदबाज कासुन रजिता पर उनके सिर के ऊपर से छक्का जड़कर इस मुकाम पर पहुंचे।

भारत की तरफ से रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर (18,426 रन), विराट कोहली (13,024), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और महेंद्र सिंह धोनी (10,773) ने वनडे में 10,000 से अधिक रन बनाए थे। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ सोमवार को अपनी 122 रन की पारी के दौरान वनडे में 13,000 रन पूरे किए थे।

रोहित का यह 248वां वनडे मैच है और वह 241वीं पारी में 10,000 रन के मुकाम पर पहुंचे। केवल कोहली (205 पारी) ने ही उनसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। तेंदुलकर 259 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे।
रोहित दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 50 ओवरों की क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में कोलकाता में 264 रन की पारी खेली थी जो वनडे में किसी बल्लेबाज का सर्वाेच्च स्कोर है।

रोहित ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2013 में 209 रन और श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2017 में नाबाद 208 रन बनाए थे। उन्होंने अब तक इस प्रारूप में 30 शतक लगाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में 23 जून 2007 को वनडे में पदार्पण करने वाले रोहित ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 2,251 रन बनाए हैं। उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 1500 से अधिक रन बनाए हैं।

RELATED ARTICLES

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन

वियतनामी मास्टर्स का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत लखनऊ। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (WVVF) के तत्वावधान में दिनांक 2 जून से 7...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...