back to top

जन्माष्टमी मनाने मथुरा आईं दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत

मथुरा: जिले में रविवार की दोपहर दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई। ये महिलाएं फतहपुर से जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए मथुरा आए महिलाओं के एक दल की सदस्य थीं और वापस लौटने के लिए अपनी बस्ती की ओर जा रही थीं। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने सोमवार को बताया, फतेहपुर के गांव कल्लनपुर निवासी ज्ञानवती (53) और उसकी पड़ोसन ब्रजरानी (51) जन्माष्टमी पर ब्रज आईं थीं। रविवार को नयति अस्पताल के पास दोनों महिलाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि ज्ञानवती और ब्रजरानी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक भाग गया। दोनों महिलाएं अपनी टोली के साथ आईं थीं। इन लोगों को रविवार को वापस जाना था लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात उनके शव मथुरा पहुंचे परिजनों को सौंप दिए।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अगले छह महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसेवाओं और प्रशासनिक कार्यों को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बड़ा...

जालौन में होर्डिंग पर लगी सीएम योगी की तस्वीर पर गोबर पोतने के आरोप में युवक पर FIR दर्ज

जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले एक होर्डिंग पर कथित तौर पर गाय का गोबर लगाने...

यूपी में नहीं बढ़ेगी बिजली की दरें, नियामक आयोग ने सरचार्ज पर लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करीब 3.73 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को जून 2026 के बिलों में लगने वाले 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज से बड़ी राहत...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...