back to top

रालोद ने गन्ने के सट्टे बहाल करने की उठायी मांग

– मुख्यमंत्री को रालोद के कार्यकारी अध्यक्ष ने लिखा पत्र

वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने प्रदेश के तराई और पूर्वांचल के जिलों के विस्थापित परिवारों तथा किसानों की जमीनों के गन्ने के सट्टे चलाने की मांग उठायी।

उन्होंने पत्र लिखा कि उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, बरेली सहित कई किसान परिवार पाकिस्तान के बंटवारे के समय पर सिक्ख समाज के लोग आकर बसे थे और उन्होंने जंगलों को आबाद कर फसल लायक उपजाऊ जमीन बनायी थी। उसी समय पूर्वांचल के देवरिया कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, इलाहाबाद, बनारस, गोरखपुर के पूर्वांचल के किसानों ने विनोबा भावे समिति व अन्य समितियों की जमीनों को वहां पर जाकर किसानी के लायक बनाया था। लगभग पिछले 70 वर्षों से इन किसान उन्हीं जमीनों पर खेती करते चले आ रहे हैं।

2017 से इन सभी किसानों के गन्ने के सट्टे बंद कर दिए गये वह इसलिए कि इन किसानों की जमीन खतौनी आनलाइन नहीं दिख रही थी। यानि इन जमीनों पर किसानों को भूमि धरी का अधिकार नहीं मिला, आनलाइन खतौनी में जमीन न दिखने के कारण इन किसानों के गन्ने के सट्टे बंद कर दिए गए थे। 2017 से पूर्व किसानों के सट्टे पिछले 60 वर्षों से चलते चले आ रहे हैं। यह किसान गन्ने की खेती तो कर रहे हैं लेकिन अपना गन्ना औने-पौने दामों में प्राइवेट गन्ना कोल्हू में बेचने को मजबूर है। उन्होंने मांग की कि किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए तराई ब पूर्वांचल के इन किसानों के गन्ने के सट्टा को तुरंत बहाल कर इनके गन्ना का सर्वे कराया जाय, जिससे किसान अपना गन्ना सहकारी चीनी मिल व प्राइवेट चीनी मिल को सप्लाई कर सकें।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...