back to top

छपरा से राजद के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव के पास 24 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

पटना। बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव के हलफनामे के अनुसार उनके पास 24.81 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है।बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय बोली भोजपुरी के सबसे प्रसिद्ध गायकों व अभिनेताओं में से एक यादव को राजद ने पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद इस सीट से उम्मीदवार बनाया।

यादव की पत्नी चंदा भी बृहस्पतिवार को पटना में पार्टी में शामिल हुर्इं।शुक्रवार को चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय एक हलफनामे में यादव ने बताया कि उनके पास 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। यादव की पत्नी के पास 90.02 लाख रुपये की चल संपत्ति और 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।पहली बार चुनाव लड़ रहे गायक ने कहा, मेरा दिल हमेशा राजद के साथ रहा है।

छपरा में पहले चरण में छह नवंबर को मतदान होगा।हलफनामे के अनुसार, भोजपुरी अभिनेता के पास पांच लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास दो लाख रुपये नकदी है। यादव के पास कई बैंक खाते और 35 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। हलफनामे के अनुसार, यादव की चल संपत्ति में तीन करोड़ रुपये की एक लग्जरी कार शामिल है।

यादव ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है और 5,000 से अधिक भोजपुरी गीत गाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता मंगरू यादव शुरूआत में सुबह में एक रेहड़ी-पटरी वाले के रूप में और रात में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। यादव का दावा है कि वह बचपन में मवेशी चराते और उनका दूध बेचते थे। उन्होंने कहा है कि बाद में, वह दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने अपने माता-पिता और पत्नी के साथ लिट्टी-चोखा बेचना शुरू किया।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...