back to top

प्रशांत सागर क्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता हिंद महासागर क्षेत्र में असर डालेगी : वाइस एडमिरल त्रिपाठी

नई दिल्ली। नौसेना परिचालन के महानिदेशक वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में बढ़ती प्रतिद्वंद्विता का प्रभाव हिंद महासागर क्षेत्र में गतिविधियां संचालित करने वाले देशों को महसूस होगा। वह पश्चिम प्रशांत महासागर के दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और चीन के नौसैन्य अभियानों का उल्लेख कर रहे थे।

त्रिपाठी ने एक वेबिनार में कहा, हिंद महासागर क्षेत्र और व्यापक रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भूराजनीतिक परिस्थितियां बहुत उथल-पुथल वाली हैं। पश्चिम प्रशांत क्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता बढ़ने के साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र में इसका असर महसूस होगा। इस बात में कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा, परिणामस्वरूप अवसरों और चुनौतियों का सामना करने के साथ हमारी सैन्य कूटनीतिक पहुंच की सच्ची परीक्षा होगी। दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य दबदबे के मद्देनजर अमेरिका इस क्षेत्र में नियमित रूप से युद्घपोत भेज रहा है।

दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच दक्षिण चीन सागर में सबसे ताजा घटनाक्रम अगस्त का है जब चीन ने दावा किया कि उसने विवादास्पद पारासेल द्वीपसमूह से एक अमेरिकी युद्धपोत को बाहर खदेड़ दिया था। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में मई महीने से भारत और चीन की सेनाओं के बीच सीमा पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों ने कई दौर की सैन्य और राजनयिक स्तर की वार्ता की है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

त्रिपाठी ने कहा, हिंद महासागर क्षेत्र के प्रति भारत का नजरिया सभ्यतागत प्रवृत्तियों पर आधारित है जिसमें व्यापक रूप से मानवता की भलाई पर जोर दिया गया है। वसुधैव कुटुंबकम की प्राचीन भारतीय अवधारणा हमारे राजतंत्र और जनता के बीच भलीभांति स्थान रखती है और हमारी संसद के प्रवेश द्वार पर भी अंकित है जिसका अर्थ होता है कि पूरा विश्व ही परिवार है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...