back to top

ऋषि कपूर की बेटी ने कपिल शर्मा की हेल्थ का उड़ाया मजाक

 नीतू कपूर ने किया कृष्णा संग जमकर डांस

नई दिल्ली। टेलीविजन का चर्चित कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ हेमशा इसमें आने वाले गेस्ट्स की वजह से चर्चा में बना रहता है। इस बार इस शो का हिस्सा दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी बनने वाली हैं। नीतू कपूर और रिद्धिमा इस सो में कॉमेडी तड़का लगाने वाली हैं। साथ ही साथ अपने परिवार के बारे में कई राज भी खोलती नजर आएंगी। हाल ही में इस एपिसोड का एक प्रोमो कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

 

नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी आज के एपिसोड में ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आने वाली हैं। मां बेटी की इस जोड़ी ने शो के सेट पर जमकर धमाल मचाया। इसका नजारा कपिल शर्मा के शेयर किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है। इस प्रोमो वीडियो को कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेर किया है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

 

कपिल शर्मा ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में कपिल सबसे पहले नीतू कपूर के साथ ‘कह दूं तुम्हें’ गाने पर शो में एंट्री करते हैं। शो में आते ही नीतू कपूर कहती हैं कितना बदल गया है ना ये सब, पहले सतश्रीयाकाल से अब हैलो अर्चना। ये बात सुनकर सभी लोग जमकर ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। इसके बाद शो में होती है नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की एंट्री। रिद्धिमा अपनी एंट्री के साथ ही कपिल शर्मा की बेइज्जती कर देती हैं।

कपिल शर्मा रिद्धिमा का शो में स्वागत करते हैं और उनकी तारीफ में कहते हैं कि ‘रिद्धिमा आप बिलकुल हरी मिर्च लग रही हैं।’ ये बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल, रिद्धिमा से पूछते हैं कि ‘मेरी ड्रेस के बारे में आपका क्या खयाल है?’ इस पर रिद्धिमा कहती हैं ‘आपका ड्रेस तो फर्स्ट क्लास है लेकिन बंदा भी तो फिट होना चाहिए।’ इस पर सभी लोग हंसने लगते हैं और कपिल का मुंह उतर जाता है। इसके बाद प्रोमो में दिखाया गया है कि कृष्णा अभिषेक अमिताभ बच्चन बनकर आते हैं और नीतू कपूर के साथ ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ गाने पर डांस करते हैं। शो का ये करीब 2 मिनट का प्रोमो वीडियो देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एपिसोड कितना मजेदार होने वाला है। इस दौरान कपूर खानदान की पोल भी खुलने वाली है।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...