back to top

रिजीजू ने खेलो इंडिया सामुदायिक कोच विकास कार्यक्रम को किया शुरू

नई दिल्ली। खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने देश भर के 15,000 शारीरिक शिक्षा अध्यापकों और प्रशिक्षकों के लिए सोमवार की शाम को 25 दिवसीय खेलो इंडिया सामुदायिक प्रशिक्षक विकास कार्यक्रम का उदघाटन किया।

रीजीजू ने इसे भारत के खेल राष्ट्र बनने के उद्देश्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम करार देते हुए कहा, इससे पहले स्कूलों में शारीरिक शिक्षा की तदर्थ व्यवस्था हुआ करती थी और इसे कभी बहुत अधिक महत्व नहीं दिया गया। लेकिन अगर भारत को खेल महाशक्ति बनना है तो हमें इस देश में खेल संस्कृति विकसित करनी होगी।

उन्होंने कहा, भारत के प्रत्येक कोने में स्थित बच्चे तक पहुंचने और उन्हें दैनिक जिंदगी में खेल और फिटनेस को अपनाने के लिए प्रेरित करने में सामुदायिक प्रशिक्षक और शारीरिक शिक्षा अध्यापक अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर खेल संस्कृति विकसित की जा सकती है तो चैंपियन स्वत: ही तैयार होंगे।

रीजीजू ने कहा, हम भारत के प्रत्एक स्कूल में इसे पहुंचाने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेंगे। फिटनेस दैनिक जिंदगी का हिस्सा होना चाहिए। यह वैकल्पिक नहीं होना चाहिए। यह शुरुआत है और कुछ वर्षों में इसके दूरगामी प्रभाव पड़ेंगे और भारत फिट राष्ट्र में बदल जाएगा।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...