back to top

अन्य प्रदेश के निवासियों को न हो कोई दिक्कत : मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उनके जनपदों में विभिन्न प्रयोजनों से आवासित अन्य प्रदेशों के निवासियों एवं विदेशी नागरिकों की सहायता के लिए जिले स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित कर इसकी सूचना स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव विशाल भारद्वाज को उनकी ई-मेल पर उपलब्ध करा दी जाये।

जिलाधिकारियों को भेजे गए सर्कुलर में मुख्य सचिव ने निर्देश देते हुए यह भी कहा कि इन नोडल अधिकारियों को विभिन्न राज्यों के लिये शासन द्वारा तैनात किये गये राज्य नोडल अधिकारियों का विवरण फोन नम्बर आदि उपलब्ध करा दिया जाये। मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में अन्य प्रदेशों के निवासियों एवं विदेशी नागरिकों से सम्पर्क कर यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि उन्हें भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा आदि के संबंध में कोई कठिनाई तो नहीं है। इन सभी व्यक्तियों से यह अनुरोध किया जाये कि वे जहां पर हैं, वहीं रहें, कहीं अन्यत्र जाने का प्रयास न करें।

तिवारी ने कहा कि यदि ऐसे किन्हीं व्यक्तियों को भोजन की समस्या पायी जाती है, तो संबंधित अधिकारी खुद मौके पर जायें तथा उन्हें खाद्यान्न, गैस सिलेण्डर आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दें, ताकि भोजन आदि की कोई समस्या न हो। ऐसे व्यक्तियों का विवरण सम्बन्धित राज्य नोडल अधिकारी व उनके कार्यालय को भी अवश्य उपलब्ध करा दें।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...