back to top

रोटेशन के आधार पर होगा पंचायत चुनाव में आरक्षण : चौधरी भूपेंद्र सिंह

लखनऊ। पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की तरफ से परिसीमन का काम पूरा हो चुका है, जिसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। आरक्षण के लिए सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है कि आरक्षण रोटेशन के आधार पर ही होगा।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अब आरक्षण करना है और इसके लिए जल्द ही गाइडलाइन जारी की जायेगी, जिसके बाद आरक्षण का काम शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि तैयारियों को देखते हुए कह सकते हैं कि 20 फरवरी के आसपास यानी फरवरी के अंतिम सप्ताह में आरक्षण जारी कर देंगे। आरक्षण जारी होने के बाद मार्च के अंतिम या अप्रैल के पहले हफ्ते में चुनाव की शुरुआत कर दी जायेगी। जल्द ही एक शासनादेश जारी होगा और उसी आधार पर आरक्षण की गाइडलाइन जारी कर दी जायेगी।

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने चार साल ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत काम किया है, जिसकी फेहरिस्त काफी लंबी है। हमारे काम के आधार पर लोग वोटिंग करेंगे। गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 24 जून से पहले करवा लेना होगा क्योंकि ग्राम पंचायतों में 24 दिसंबर की आधी रात को छह माह के लिए प्रशासक तैनात किये गये हैं। इस लिहाज से राज्य सरकार को 24 जून तक हर हाल में चुनाव प्रक्रिया पूरी करवानी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...