back to top

मानव तस्करी को लेकर नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के जिलों में शोध

बहराइच। भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) ने मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, यौन शोषण और घरेलू गुलामी पर लगाम लगाने के लिए नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में शोध शुरू कराया है।

शोध के लिए आईसीएसएसआर ने बहराइच के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र को परियोजना निदेशक की भूमिका सौंपी है। मिश्र ने बताया कि शुरुआती दौर में शोध के लिए बहराइच, लखीमपुर, श्रावस्ती, गोंडा, महराजगंज व पीलीभीत जिलों का चयन किया गया है।

शोध के लिए फील्ड सर्वेक्षण के माध्यम से मानव तस्करी के शिकार पीड़ित व्यक्तियों व बच्चों को चिह्नित कर उनसे बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए पुलिस, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं व नागरिक समूहों की भागीदारी और समस्या के बारे में उनकी समझ तथा तस्करी की समस्या का निस्तारण न हो पाने में उनके अनुभव को भी संकलित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके पश्चात सांख्यिकीय विश्लेषण के माध्यम से निष्कर्ष प्राप्त किए जाएंगे। मुद्दे पर शनिवार को एक राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया जिसमें देश-विदेश के 157 लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...