back to top

गणतंत्र दिवस : महराजगंज जिले में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

महराजगंज। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अखिलेश्वर सिंह ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को लोगों को सीमा पार करने की अनुमति देने से पहले उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और राष्ट्र विरोधी तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिये एसएसबी ने नेपाल की ओर जाने वाले हर मार्ग पर क्लोज सर्किट और ड्रोन कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे मुख्य सड़कों के अलावा एसएसबी चौकियों पर भी लगाए गए हैं। सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली और ठूठीबाड़ी चौकी पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। सीमा पार से तस्करी को रोकने के लिए नशीले पदार्थों और हथियारों का पता लगाने में प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया है। इन कुत्तों को हथियारों और नशीले पदार्थों का पता लगाने के लिये विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने कहा कि डॉग स्क्वायड की तैनाती के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की जांच करने में मदद मिलेगी। सिंह ने कहा कि नेपाली सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है ताकि कोई भी राष्ट्रविरोधी तत्व भारतीय सीमा में घुसपैठ न कर सके। इस बीच, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और महराजगंज में नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस सरहद से सटे भीड़भाड़ वाले इलाकों और ढाबों पर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही है। इसके साथ ही सोनौली स्थित भारत-नेपाल सीमा से गुजरने वाले लोगों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला नेपाल के साथ 84 किलोमीटर लंबी खुली सीमा साझा करता है।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...