back to top

राहत: अगले कुछ दिनों में घट सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

नई दिल्ली।  जुलाई महीने के अंत तक दोनों के दाम अपने रिकार्ड स्तर से नीचे आ सकते हैं। हालांकि कीमतों में केवल दो से तीन रुपये की कमी ही देखने को मिल सकती है। जिसके बाद भी कई जगहों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के आसपास ही बनी रह सकती है। इन कीमतों में कमी की वजह ब्रेंट क्रूड का दाम 75 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर होना है, जो इस महीने की शुरुआत में 77 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर तक पहुंच गया था।

पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, अभी तक कच्चे तेल के उत्पादन की सीमा को लेकर पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों के संगठन ओपेक और उनके सहयोगी देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे में कारोबारी बाजार में ज्यादा कच्चे तेल की आपूर्ति का अनुमान लगा रहे हैं, जिससे एक बार फिर कीमतें नीचे जा रही हैं।

भारत में पेट्रोल-डीजल का मानक अंतरराष्ट्रीय जिंस के एक समान ग्रेड के मुताबिक तय होता है। भारत की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमत 15 दिन पहले की कीमतों के मुताबिक तय करती हैं। ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय दामों में आज गिरावट आती है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक सप्ताह के बाद गिरावट आती है। कीमतों की वृद्धि के मामले में भी इसी नियम का पालन किया जाता है।

एसोसिएशन के अनुसार, भारत में पेट्रोलियम उत्पादों का खुदरा बिक्री मूल्य वैश्विक दामों के संकेतकों से जुड़ा हुआ होता है। कच्चे तेल के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय मार्कर ब्रेंट का कारोबार सोमवार को 74 डॉलर प्रति बैरल पर हुआ। भारत के बॉस्केट के कच्चे तेल की कीमत जिस भाव पर भारत की रिफाइनरी कच्चा तेल खरीदती हैं, 73.99 डॉलर प्रति बैरल रहा। तुलनात्मक रूप से भारतीय बॉस्केट का औसत मूल्य जून में 71.63 डॉलर प्रति बैरल रहा है।

दिल्ली में ट्रैक्स की स्थिति के हिसाब से देखें तो कच्चे तेल की कीमत में एक डॉलर प्रति बैरल के बदलाव से पेट्रोल के दाम पर 60 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम पर 55 पैसे प्रति लीटर का असर पड़ता है। विनिमय दरों में एक रुपये की कमी आती है तो दिल्ली में पेट्रोल पर 65 पैसे और डीजल पर 60 पैसे का असर पड़ता है। भारतीय रुपया एक जुलाई, 2021 से कमोबेश 74.55 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर स्थिर रहा है। यह सात जुलाई को 74.82 डॉलर पर पहुंचा और उसके बाद सोमवार को 74.60 रुपये पर पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...