back to top

रिलायंस इंडस्ट्री ने ख़रीदा कर्किनोस हेल्थकेयर, इतने करोड़ रूपये में हुई डील

नयी दिल्ली। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रौद्योगिकी आधारित स्वास्थ्य देखभाल मंच कर्किनोस का 375 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स (आरएसबीवीएल) ने जरूरी शेयरों के आवंटन के साथ कर्किनोस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कार्किनोस का गठन 24 जुलाई, 2020 को भारत में किया गया था, और कंपनी कैंसर का शीघ्र पता लगाने और इलाज के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समाधान मुहैया कराती है। इसके पिछले प्रमुख निवेशकों में इवर्ट इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (टाटा संस की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी), रिलायंस डिजिटल हेल्थ लिमिटेड (रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी), मेयो क्लिनिक (यूएस), सुंदर रमन (रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स के निदेशक) और रवि कांत (टाटा मोटर्स के पूर्व एमडी) शामिल थे।

कंपनी कैंसर का जल्दी पता लगाने और प्रभावी उपचार से संबंधित सेवाएं देती है, जिनकी कीमत मौजूदा दरों से काफी कम है। इसके बावजूद कंपनी अच्छा लाभ कमा रही है। कंपनी ने दिसंबर 2023 तक लगभग 60 अस्पतालों के साथ साझेदारी की है।

RELATED ARTICLES

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...

PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...

PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि...

डगर चलत देखो श्याम… पर दिखा कथक का मनमोहक रूप

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन दिवस पर बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला...

महिला उद्यमियों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए फिक्की फ्लो ने लॉन्च किया फ्लो शी राइज

100 से अधिक आवेदनों में से 33 महिला उद्यमियों का हुआ चयन, तीन दिवसीय बूट कैंप में मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लखनऊ। महिला उद्यमिता को...