back to top

केजीएमयू देहदानियों के परिजनों का किया गया सम्मान

केजीएमयू में देहदानियों मिलेगी मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। केजीएमयू में देहदानियों मिलेगी मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए अपनी देह का दान करने वालों के परिजनों को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने मंगलवार को सम्मानित किया। केजीएमयू के एनॉटामिकल सोसायटी की ओर से कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में 225 देहदानियों के घर वालों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

समारोह में देहदान को महादान बताते हुए केजीएमयू के कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने कहा कि केजीएमयू इन देहदानियों को आभारी रहेगा। देहदान करने वाले व्यक्तियों के जीवनसाथी को आजीवन केजीएमयू में नि:शुल्क इलाज दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए देहदान की बड़ी उपयोगिता है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहराइच के समाजसेवी स्व. तुलसी सिंह कुशवाहा अंगदान करने वाले जिले के पहले व्यक्ति थे। एनॉटमी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि देहदानियों का यह यह बलिदान सराहनीय है। समाज के लिए प्रेरणादायक है। समारोह में प्रशस्ति पत्र उनकी बेटी मंजू मैत्री व बेटे सिद्धार्थ सिंह शाक्य को दिया गया। इस दौरान इंजीनियर शैलेंद्र सिंह जिनके पता भूप नारायण सिंह और मां सरोज सिंह का देहदान किया था।

सम्मान मिलने के बाद स्वयं पति-पत्नी और बुआ समेत पूरे परिवार ने भी देहदान के लिए संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों को भी इसके लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस मौके पर देहदानी कैलाशनाथ गुप्ता की पत्नी कृष्णा गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2016 में पति की मृत्यु के बाद वह देहदान के लिए केजीएमयू के एनाटमी विभाग गई थी।

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे पुष्टि प्रकाश रस्तोगी की 2018 में मृत्यु हो गई थी। मंगलवार को प्रशस्ति पत्र के बाद छोटे भाई प्रेम प्रकाश रस्तोगी देहदान का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि बड़े भाई ने देहदान के लिए प्रेरित करते थे। इस मौके पर एनॉटामी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीता माणिक ने बताया कि बीते 20 वर्षों से देहदान जागरूकता के लिए देहदान अभियान चलाया गया,

जिसके फलस्वस्प एनाटॉमी विभाग में अभी तक 4000 देहदान का पंजीकरण हो चुका है और 400 लोगों की मरणोपरान्त देह प्राप्त हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि देहदान मेडिकल की पढ़ाई के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही साथ शिक्षकों को नई तकनीकी के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने देहदानियों के परिजनों का आभार जताते हुए कहा कि केजीएमयू चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की भांति ही इन परिजनों को यूएचआईडी प्रदान की जायेगी, जिससे उनका विशेष पर्चा बन सके ताकि उन्हें नि:शुल्क उपचार एवं जांचें कराने में अनावश्यक विलम्ब न हो।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...