back to top

डेविस कप के आयोजन को लेकर सीएम योगी ने कहा-प्रदेश के युवा खेलों के प्रति होंगे जागरूक    

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह अत्यंत स्मरणीय क्षण है कि लगभग 23 वर्षों के बाद डेविस कप के रूप में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी लखनऊ में होने जा रहा है।

एक बयान के मुताबिक यह प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी, जिसमें लीग मैच भारत और मोरक्को के बीच 16 और 17 सितंबर को विजयंत खंड गोमती नगर में टेनिस कोर्ट में संपन्न होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।

आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से और मोरक्को से आए हुए खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश के अंदर इस आयोजन के साथ जुड़ने में आनंद की अनुभूति होगी और आपके खेलों के माध्यम से देश और प्रदेश के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक होने और इसके माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर डेविस कप विश्व ग्रुप दो में भारत और मोरक्को के बीच होने वाले मैचों की ड्रॉ कार्यक्रम के अवसर पर कहीं। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने ड्रॉ खोलकर मैचों के कार्यक्रम का भी ऐलान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डेविस कप के लिए लखनऊ आए विशिष्ट अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इनमें पूर्व टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज भी शामिल रहे। इस दौरान दोनों देशों के खिलाडÞियों का भी सम्मान किया गया

आदित्यनाथ ने प्रदेश में खेलों के लिए उपलब्ध आधारभूत ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया खेलो के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम रहा हो या फिर  फिट इंडिया मूवमेंट  के माध्यम से खेल की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम, इन सभी ने पूरे देश के अंदर खेल का एक बेहतरीन माहौल दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ही प्रेरणा से पिछले छह वर्ष में इन सभी कार्यक्रमों को प्रदेश में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आज उसी का परिणाम है कि प्रदेश के अंदर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बेहतरीन प्रयास प्रारंभ हुए हैं। उत्तर प्रदेश आज देश के अंदर इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाला एक अग्रणी राज्य है।

उन्होंने कहा कि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनाने, हर ग्राम पंचायत में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को खेल सामग्री उपलब्ध करवाने, सभी जनपदों में खेल के स्टेडियम, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम पर कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण के कार्यक्रम को भी युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

यह खबर पढ़े- ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन सोसाइटी की सर्विस लिफ्ट गिरी, चार मजदूरों की दर्दनाक मौत

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...