back to top

सीओपी28 को लेकर पीएम मोदी ने कहा- जलवायु कार्रवाई के क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार

सीओपी28 में मजबूत भविष्य के लिए सार्थक बातचीत के लिए उत्सुक हूं: प्रधानमंत्री मोदी

दुबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह यहां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी 28) में मजबूत भविष्य के लिए सार्थक वार्ता और सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यहां कार्यक्रम स्थल पर मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, वैश्विक जलवायु कार्रवाई के लिए एक महत्वपूर्ण मंच, सीओपी28 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर खुशी हुई। सतत भविष्य के लिए सार्थक संवाद और सहयोग में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने कहा, मैं अपने भाई मोहम्मद बिन जायद और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार रात दुबई पहुंचे। दुबई में भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नयी दिल्ली से रवाना होने से पहले, मोदी ने कहा था उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम यूएई की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है, जो जलवायु कार्रवाई के क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

उन्होंने कहा, अपने सभ्यतागत लोकाचार को ध्यान में रखते हुए भारत ने हमेशा जलवायु कार्रवाई पर जोर दिया है, यहां तक कि हम सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा था, जी20 की हमारी अध्यक्षता के दौरान जलवायु हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर थी। नयी दिल्ली घोषणापत्र में जलवायु कार्रवाई और सतत विकास पर कई ठोस कदम शामिल हैं। मैं इन मुद्दों पर आम सहमति को सीओपी28 में आगे बढ़ाये जाने की उम्मीद करता हूं। मोदी जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र के कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज के दौरान शुक्रवार को विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसे सीओपी28 के नाम से जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...